मसूद अजहर के खिलाफ इंटरपोल को नोटिस, अब क्या करेगा पाक
नई दिल्ली। पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इंटरपोल ने मसूद अजहर के भाई रऊफ और मुख्य हैंडलर काशिफ जॉन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया।
मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने की भारत की अर्जी पर संयुक्त राष्ट्र में चीन की ओर से अड़ंगा लगाए जाने के बाद इंटरपोल के एक्शन ने थोड़ी राहत दी है।
मसूद अजहर पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड
मसूद अजहर पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है और तब से फरार है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच कर रही एनआईए ने सीबीआई के जरिए इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील की थी।सीबीआई ने इंटरपोल से संपर्क साधा और हमले के मास्टरमाइंड के खिलाफ एक्शन के लिए तैयार किया। इसके साथ ही दाऊद के साथी जावेद चिकना के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications