Pakistan Ceasefire Violation: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान बौखलाया, भीमबर गली में सीजफायर उल्लंघन
Pakistan Ceasefire Violation: पहलगाम हमले का जवाब इतना तगड़ा होगा, किसी न सोचा था। भारत ने साफ कर दिया है कि अब हर आतंकवादी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन जैसे ही भारत ने पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म किया, पाकिस्तान फिर से अपनी वही पुरानी हरकतों पर उतर आया-सीजफायर का उल्लंघन। आइए समझते हैं इस नए घटनाक्रम को आसान और स्पष्ट भाषा में।
भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली (पुंछ-राजौरी सेक्टर) में पाकिस्तान ने आर्टिलरी फायरिंग शुरू कर दी। मतलब, तोपों से गोले दागे गए। भारतीय सेना तैयार थी, और तुरंत जवाब भी दिया गया। सेना ने कहा, "हम न्याय के लिए खड़े हैं, हमला करने के लिए तैयार हैं और जीतने के लिए प्रशिक्षित हैं।"

भारत की तरफ से क्या कहा गया?
रक्षा मंत्रालय का बयान- "हमारी कार्रवाई मापी गई, केंद्रित और गैर-उग्र थी। किसी भी पाकिस्तानी सेना की यूनिट को नहीं छुआ गया। हमने केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां से भारत पर आतंकवादी हमले प्लान किए जाते हैं।" ऑपरेशन सिंदूर में कुल 9 ठिकानों पर हमला किया गया था - इनमें कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर शामिल हैं।
पाकिस्तान की तरफ से क्या बयान आया?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक्स (Twitter) पोस्ट- "भारत ने पाकिस्तान में 5 जगह कायराना हमला किया है। ये युद्ध की कार्रवाई है, और पाकिस्तान इसका जवाब देगा। पाक सेना और पूरा देश एकजुट हैं और दुश्मन को हराने के लिए तैयार हैं।" मतलब: पाकिस्तान बौखला चुका है, और अब बयानबाजी में जुट गया है।
पाकिस्तान की चाल पर भारत का संदेश साफ
भारत ने दुनिया को ये बता दिया है कि आतंकियों को शरण देने की कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारी कार्रवाई सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है, किसी देश या सेना के खिलाफ नहीं। हम संयम बरत रहे हैं, लेकिन चुप नहीं बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications