पाकिस्तानी PM काकड़ को सता रहा बालाकोट हमले का डर, कहा- चुनाव से पहले भारत कर सकता है स्ट्राइक

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भारत ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बालाकोट स्ट्राइक दोहराया तो पाकिस्तान इसका जवाब देगा।

प्रधानमंत्री ने एक डिजिटल मीडिया चैनल के साथ पॉडकास्ट में कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल वैसा ही करेगा जैसा उसने 2019 में किया था। हम उनके विमानों को मार गिराएंगे। हम उसी अंदाज में जवाब देंगे... न तो हमारी गोलियां और न ही दृढ़ संकल्प पुराना हुआ है। हमारे पास गोलियां भी नई हैं और हमारा संकल्प भी बिल्कुल नया और ताजा है।"

India Pakistan Balakot Strike Attack Anwaar Ul Haq Kakar

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि किसी को भी पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बारे में भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि हमारे पास अपने लोगों की सुरक्षा के लिए एक संपूर्ण रक्षा तंत्र मौजूद है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं निकल जाता तब तक दोनों देशों के बीच विवाद जारी रहेगा और यह कभी भी बढ़ सकता है।

पाकिस्तान में आगामी आम चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा विशेष रूप से दक्षिणी खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के कुछ क्षेत्रों में मौजूद है, जो उम्मीदवारों और उनके अभियानों के लिए महत्वपूर्ण कमजोरियां पैदा कर रहा है। लेकिन हालात अभी भी इस लेवल तक नहीं पहुंचे हैं कि चुनाव पर सवाल उठें।

PM काकड़ ने कहा कि वे पाकिस्तान में चुनाव की तारीख बदलने के खिलाफ हैं। चुनाव तारीखों से जुड़े किसी भी नए फैसले का हक सिर्फ पाकिस्तान के चुनाव आयोग को है। इस दौरान उन्होंने किसी भी खतरे का जवाब देने के सरकार के संकल्प को दोहराया, भले ही देश में चुनाव हों या नहीं।

बलूचिस्तान की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा बीएलए, बीआरए और बीएलएफ जैसे आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, जिन्हें पाकिस्तान के बाहर भी आतंकवादी माना जाता है। बातचीत की पूर्व शर्त के बारे में पूछे जाने पर, प्रधानमंत्री ने आतंकवादी समूहों द्वारा हिंसा छोड़ने का उल्लेख किया और दोहराया कि 24 करोड़ का देश होने के नाते, पाकिस्तान कुछ हजार व्यक्तियों के सामने आत्मसमर्पण नहीं कर सकता।

टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) की आतंकवादी गतिविधियों और डी आई खान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान सरकार से बातचीत जारी है। उनके बर्ताव में सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

उन्होंने दोहराया कि लगभग 90,000 लोगों की जान कुर्बान करने के बाद भी, बिना किसी विदेशी समर्थन के आतंकवाद से लड़ने का पाकिस्तान का संकल्प अटल है। अवैध विदेशी नागरिकों की स्वदेश वापसी के बारे में एक सवाल के जवाब में, पीएम कक्कड़ ने कहा कि इस फैसले को पाकिस्तान के अधिकांश लोगों ने व्यापक समर्थन दिया है क्योंकि गैर-दस्तावेजीकृत विदेशियों को रहने का कोई अधिकार नहीं है।

भारत ने किया था बालाकोट एयरस्ट्राइक

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे। इस स्ट्राइक में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, उनको प्रशिक्षण देने वाले, संगठन के बड़े कमांडर और फिदायीन हमलों के लिए तैयार हो रहे जिहादी मारे गए थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान संबंधों में गंभीर तनाव में आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+