परमाणु हथियारों का जखीरा छुपाने के लिए सुरंग बना रहा है पाकिस्तान, दिल्ली से 750 किमी दूर

Recommended Video

    Pakistan Building tunnels near by Delhi to store its Nuclear Weapons । वनइंडिया हिंदी

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान परमाणु हथियारों का जखीरा तैयार करने में जुटा है। इस बीच पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार को रखने के लिए अंडरग्राउंड टनल बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टनल दिल्ली से 750 किमी दूरी पर है तो वहीं, अमृतसर से सिर्फ 350 किमी की दूरी पर स्थित है।

    प्रत्येक टनल में 12 से 24 परमाणु हथियारों को रखा जा सकता है।

    प्रत्येक टनल में 12 से 24 परमाणु हथियारों को रखा जा सकता है।

    न्यूज चैनल WION के अनुसार, पाकिस्तान ने यह टनल अपने मियांवाली क्षेत्र में बनाया है। इस टनल को तीन अन्य अंडरग्राउंड टनल से जोड़ा गया है। प्रत्येक टनल की ऊंचाई और चौड़ाई 10-10 मीटर है। इसके अलावा इस टनल को चौड़ी सड़कों से जुड़ा गया है। तीनों टनल के अपने अलग-अलग आने-जाने के रास्ते भी हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक टनल में 12 से 24 परमाणु हथियारों को रखा जा सकता है।

    अमेरिका जता चुका है पाक के परमाणु हथियारों की चिंता

    अमेरिका जता चुका है पाक के परमाणु हथियारों की चिंता

    गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के आतंकी संगठनों के हाथ लगने को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
    अमेरिका ने कहा था कि अगर पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकी संगठनों के हाथ लग गए तो तबाही मच जाएगी। 140 परमाणु हथियार रखने का दावा करने वाला पाकिस्तान अपने हथियारों का जखिरा इकट्ठा करने में लगा हुआ है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने कहा था कि हमारे पास इंडियन आर्मी से लड़ने के लिए कम दूरी के परमाणु हथियार

    भारत ने पाक के परमाणु हथियार उड़ाने की दी थी धमकी

    भारत ने पाक के परमाणु हथियार उड़ाने की दी थी धमकी

    आपको बता दें कि सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव को लेकर भारतीय चीफ मार्शल ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को नष्ट करने को कहा था। चीफ मार्शल ने कहा था कि अगर अगली बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो हम पाक के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हमला कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+