पाकिस्तान ने भारत के 17 मछुआरों को किया गिरफ्तार
कराची। पाकिस्तान ने भारत के 17 मछुआरों को अवैध फिशिंग के आरोप में गिरफ्तार कर, कोर्ट में पेश किए जाने के बाद शनिवार को कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों को कोर्ट के सामने में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। भारतीय मछुआरे अरब सागर में मछली पकड़ते वक्त पाकिस्तान की सीमा में घुस गए, जिसके बाद शुक्रवार को उनको गिरफ्तार कर शुक्रवार रात को मैरिटाइम सिक्योरिटी को सौंप दिया गया था।

नवंबर से लेकर अब तक 185 मछुआरों को गिरफ्तार
पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर मछुआरे गुजरात के रहने वाले है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय मछुआरे अरब सागर के हमारे जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे, जिसके बाद उनके साथ तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। पाकिस्तान ने कहा कि नवंबर से लेकर अब तक करीब 185 मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पिछले साल रिहा किया था भारतीय मछुआरों को
पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान ने भारत के 145 मछुआरों को रिहा किया था। पाकिस्तानी प्राधिकारियों द्वारा दिसम्बर 2016 से जनवरी 2017 तक 12 दिन में कुल 438 भारतीय मछुआरों को कराची के लांधी और मलीर जेलों से रिहा किया गया।

अरब सागर में दोनों देशों के बीच है विवाद की जड़
अरब सागर में दोनों देश के बीच जलक्षेत्र को लेकर अभी तक कोई आपसी सहमति नहीं बनने के कारण सीमा तय नहीं हो पाई है। इसी वजह से मछुआरे मछली पकड़ते वक्त बहुत आगे तक चले जाते हैं और पता नहीं चलता है। पाकिस्तान और भारत की सरकारे आए दिन मछुआरों को गिरफ्तार करती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications