VIDEO: गदर मचाने वाले इमरान समर्थकों की सेना ने निकाली परेड, PTI समर्थक सैन्य अधिकारी पत्नियों समेत गिरफ्तार
इमरान खान फिलहाल अल-कादिर ट्रस्ट केस में फंसे हुए हैं, जिसके संबंध में नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने इमरान खान को गिरफ्तार किया था, जिसके कारण देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Imran Khan News: सुप्रीम कोर्ट ने भले ही इमरान खान को राहत दे दी हो और उनकी गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताकर सेना को जोर का झटका दिया हो, लेकिन ऐसा लग रहा है, कि पाकिस्तान की सेना अब दूसरे तरीके से इमरान खान से निपटने की योजना बना चुकी है।
पाकिस्तान की फौज ने इमरान समर्थकों के खिलाफ थर्ड डिग्री टॉर्चर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है और बताया जा रहा है, कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। वहीं, कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा रहा है, कि पाकिस्तानी फौज, इमरान खान के समर्थकों का परेड निकाल रही है।
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार फखर यूसुफजई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा रहा है, कि पाकिस्तान की फौज इमरान खान के समर्थकों का परेड निकाल रही है। इमरान खान के ये समर्थक पंजाब पुलिस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और वो जिस तरह से चल रहे हैं, उससे यही लगता है, कि उनकी जमकर पिटाई की गई होगी। इमरान खान के ये समर्थक हाथ खड़ा कर पंजाब पुलिस जिंदाबाद का नारे लगाते हुए चल रहे हैं, और ज्यादातर के शरीर पर कपड़े नहीं दिख रहे हैं।
इमरान की पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी
इमरान खान को भले रिहा कर दिया गया हो, लेकिन उनके नेताओं की तेजी से गिरफ्तारियां हो रही हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
इस्लामाबाद और लाहौर में की गई छापेमारी में पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं डॉ शिरीन मजारी और डॉ यास्मीन राशिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारियों के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस ने शुक्रवार तड़के शिरीन मजारी के घर पर छापा मारा। उनकी गिरफ्तारी इमरान खान, असद उमर, फवाद चौधरी, शाह महमूद कुरैशी, अली मोहम्मद खान और सीनेटर एजाज चौधरी सहित कई अन्य पीटीआई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हुई है। यानि, इमरान खान की पार्टी के पहले लाइन के करीब करीब सभी नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया है।
इमरान खान के अलावा इन सभी नेताओं को मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (एमपीओ) की धारा तीन के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीटीआई के एक बयान के मुताबिक, पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर यास्मीन राशिद को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीटीआई नेता अंदलीब अब्बास ने कहा, कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व मंत्री छिप रहे थे, लेकिन अब उन्हें पकड़ लिया गया है। डॉ यास्मीन राशिद के खिलाफ लाहौर कॉर्प्स कमांडर के आवास पर हमले सहित कई मामले दर्ज हैं।
सैन्य अधिकारी की गिरफ्तारी
वहीं, पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने दावा किया है, कि जनरलस आसीम मुनीर का आदेश नहीं मानने के बाद पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। इमरान खान के नाम पर पाकिस्तानी फौज पहले से ही दो हिस्से में बंटी थी और अब आसिम मुनीर ने दूसरे धड़े के अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
Recommended Video

पाकिस्तानी फौज के रिटायर्ड मेजर आदिल राजा ने अपने ट्वीट में दावा किया है, कि लाहौर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी को बर्खास्त कर दिया है। आदिल राजा का दावा है, कि लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी ने इमरान खान को लेकर आर्मी चीफ का आदेश मानने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि पाकिस्तानी सेना की तरफ से नहीं की गई है।
आदिल राजा ने ट्वीट किया है, कि "सूत्रों का दावा है, कि लाहौर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी को सीओएएस असीम मुनीर के गैरकानूनी आदेशों को मानने से इनकार करने पर बर्खास्त कर दिया गया है।
लाहौर में कोर कमांडर के सीओएस, एक ब्रिगेड कमांडर और एक पैदल सेना इकाई के सीओ को भी बर्खास्त कर दिया गया है"।
सैन्य अधिकारियों की पत्नियां भी गिरफ्तार
इसके अलावा, पाकिस्तान के एक और पत्रकार वजाहत एस खान ने दावा किया है, कि "कमांडर IV कॉर्प लाहौर (लेफ्टिनेंट जनरल सलमान फैयाज गनी, 10 FF) को कमान से हटा दिया गया है। उनके चीफ ऑफ स्टाफ को एडजुटेंट जनरल की शाखा से संबद्ध कर दिया गया है (जिसका अर्थ है कि एक जांच चल रही है)"।
वहीं, आदिल राजा ने एक और ट्वीट में रावलपिंडी जनरल हेडक्वार्टर के सूत्रों के हवाले से दावा किया है, कि सेना की 408 खुफिया बटालियन ने कार्रवाई करते हुए अभी तक पाकिस्तानी सेना के 100 से ज्यादा अधिकारियों और उनकी पत्नियों को गिरफ्तार किया है, जो इमरान खान के समर्थक हैं। इन सभी लोगों के इमरान खान के समर्थक होने को लेकर जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications