PoK में झेलम नदी के किनारे हाइड्रोपावर प्लांट बनाएगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहा है। झेलम नदी के किनारे पर बनकर तैयार बनने वाले पाकिस्तान सरकार के इस प्रोजेक्ट की कीमत 1.5 बिलियन डॉलर है। विदेशी फंड से पीओेके बनने वाला यह प्रोजेक्ट 2022 में खत्म होगा।

PoK में झेलम नदी के किनारे हाइड्रोपावर प्लांट बनाएगा पाक

पाकिस्तान के नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी (NEPRA) के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट सरकार के 2002 वाले पावर जनरेशन पॉलिसी के अंतर्गत आएगा। आजाद पट्टम नाम का यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान के लिए ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत है।

विश्व में 16 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी हाइड्रोपावर से मिलती है और पाकिस्तान अपनी कुल ऊर्जा का 28 प्रतिशत अलग-अलग हाइड्रोपावर से प्राप्त करता है। पाकिस्तान के NEPRA के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में थर्मल क्षमता में तेजी के साथ वृद्धि होने के कारण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कमी आई है, इसी वजह से देश की कुल ऊर्जा में हाइड्रोपावर की हिस्सेदारी सिर्फ 28 प्रतिशत है।

यह प्रोजेक्ट छह साल में बनकर तैयार होगा, जिसके लिए 75 प्रतिशत फंड विदेशों से होगा। पाकिस्तान सरकार को यह फंड 18 साल के भीतर वापस करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+