इमरान खान को जड़ से खत्म करने लागू किया गया 'माइनस 1 फॉर्मूला', जानिए पाकिस्तानी सेना का ये प्लान क्या है?
इमरान खान पर कथित तौर पर मानहानि, आतंकवाद और भ्रष्टाचार सहित 140 से अधिक मामलों में मामला दर्ज किया गया है। जिनसे इमरान खान को जूझना आसान नहीं होगा।

Imran Khan News: मंगलवार को नाटकीय गिरफ्तारी के बाद नेशनल अकाउंटिबिलीटी ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में 48 घंटे बिताने वाले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और कोर्ट ने उन्हें रिहा करने का आदेश सुनाया।
लेकिन, थिंक टैंक और सरकारी कार्यालयों के सूत्रों का मानना है, कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख का भविष्य अंधकारमय है और उनकी पार्टी के दिन गिने-चुने हैं।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, सेना के खिलाफ जाने से इमरान खान लिए मुसीबत खड़ी हो गई है और यही वजह है कि उनके दिन गिने-चुने हैं। उनका राजनीतिक भविष्य, सार्वजनिक चकाचौंध और उनकी पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व, अब सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान में उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी विरोधियों द्वारा तय किया जा रहा है।
लोकप्रियता नहीं आएगी काम
सूत्रों का मानना है कि इमरान खान के राजनीतिक उठापटक और उनकी पार्टी के वजूद को खत्म करने के लिए एक योजना तैयार की जा रही है।
पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक जावेद सिद्दीकी ने इंडिया टुडे को बताया, कि "इमरान खान की शक्ति और उनकी ताकत जनता के बीच उनकी भारी लोकप्रियता है, और वह जनता के बीच इसका आनंद लेते हैं। लेकिन, उनकी पार्टी के दूसरे नेता, चाहे वो इमरान खान कितने भी करीबी ही क्यों ना हो, उन्हें जनता के करीब भी नहीं जाने दिया गया, जो उनके लिए अब बहुत बड़ी कमजोरी साबित होने वाली है"।
इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेना और शहबाज सरकार, दोनों को पता है कि इमरान खान भारी लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्हें फिर भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा, कि "सेना उन्हें बहुत बर्दाश्त कर चुकी है और सेना उन्हें मारना नहीं चाहती है, बल्कि अब सेना पहले की गई कोई गलती नहीं दोहराना चाहती है। इमरान खान अब सेना के गुड बुक में नहीं हैं और इसके लिए सिर्फ वो सिर्फ खुद को ही जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।"
क्या है माइनस 1 फॉर्मूला?
पहले, सरकार ने "माइनस -1" फॉर्मूले को लागू करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने इमरान खान को पॉलिटिकल रेस से हटाने और पीटीआई को एक छोटी राजनीतिक ताकत में बदलने की कोशिश की। हालांकि अब इस प्लान में बदलाव किया गया है।
अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, अब पाकिस्तानी सेना का प्लान ये है, कि इमरान खान की पार्टी के दूसरे पंक्ति के नेताओं को निशाना बनाना और उन्हें इमरान खान से अलग करना, जिससे इमरान खान अकेले रह जाएं और उनके पास ना कोई सलाहकार बचे और ना ही साथ में काम करने वाली कोई दूसरी टीम।
एक सूत्र ने बताया, कि माइनस 1 फॉर्मूला के तहत "पहले पीटीआई माइनस इमरान खान की कोशिश की गई, जो बैकफायर कर गया, लेकिन अब माइनस 1 फॉर्मूला आजमाया जा रहा है। लिहाजा, अब इमरान खान को छोड़कर उनकी पार्टी के तमाम दूसरे नेताओं को पकड़ा जा रहा है"।
Recommended Video

आपको बता दें, कि अभी तक इमरान खान के तमाम करीबी, शाह महमूद कुरैशी, शिरीन मजारी, फवाद चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और हकीकत ये है, कि अब इमरान खान को सलाह देने वाले करीबी लोगों की संख्या काफी कम हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटों में पार्टी के दूसरी और तीसरी जमात के भी सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद सिर्फ और सिर्फ इमरान खान बचेंगे।
इमरान खान के करीबी इस समय जेल में हैं और ज्यादा नहीं तो कम से कम 14 दिन जेल में ही रहेंगे। और इमरान ख़ान, जो हॉक-आई के अधीन हैं, उनके खिलाफ 150 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनसे उन्हें आसानी से राहत नहीं मिल सकती है। इमरान खान को इस वास्तविकता का सामना करवाया जाएगा, कि उन्हें अकेले कोर्ट में आना होगा और उनके साथ वही ताकतें मौजूद होंगी, जिनसे वो डरते हैं और जिनपर उन्होंने हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है।
सूत्र ने कहा, "ऐसा लगता है कि यह योजना लागू हो गई है और प्रतिष्ठान और सरकार दोनों इस संबंध में एक साथ आ चुके हैं।" सूत्र ने कहा, "इमरान खान के सार्वजनिक समर्थन को कोई खत्म नहीं कर सकता है, लेकिन निश्चित रूप से उनके फैन्स, उनके लहजे, और उनके बोलने की ताकत को खत्म किया जा सकता है और सेना वही कर रही है। ताकि, उनके भावनात्मक समर्थकों को भी शांत रखा जा सकते और इमरान खान को मानसिक और शारीरिक स्तर पर तोड़ा जा सके।"
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications