UNGA में इमरान खान के भाषण से खफा भारतीय प्रतिनिधि का वॉकआउट, बोले- पाक पीएम ने झूठ की हद कर दी

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन के दौरान भारतीय प्रतिनिधि ने हॉल से वॉकआउट किया। इमरान की स्पीच में कश्मीर में भारतीय सेना की भूमिका और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर कही गई बातों से खफा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि मिजितो विनीतो ने वॉकआउट कर दिया।

Pak PM imran khan in UN General Assembly, संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान, Pakistan, imran khan in UNited nations, unga, संयुक्त राष्ट्र , इमरान खान,

भारत के प्रतिनिधि ने वॉकआउट के बाद कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 75वें सत्र में पाक पीएम का बयान एक झूठ का पुलिंदा, युद्ध को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने अपने देश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और आतंकवाद को हमारे नाम से बता दिया है। जवाब देने के अधिकार के दौरान वो कड़ा जवाब को तैयार रहें।

इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र की आम सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि कश्मीर की पहचान को खत्म करने की कोशिश हो रही है और भारत कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। खान ने कहा कि कश्मीर परमाणु फ्लैश पाइंट बन गया है। भारत वहां जो कर रहा है, उसे दुनिया देखे और दखल दे।

इमरान खान ने भारत में मुसलमानों, इसाईयों और दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की बात भी कही। इमरान खान ने भारत में आरएसएएस को नाजियों से प्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर बढ़ रहा है और नेहरू और गांधी की विचारधारा को भुलाया जा रहा है। मुसलमानों को कंसनट्रेशन कैंप में भेजा जा रहा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र 15 सितंबर से चल रहा है। महासभा के इस (75वें) सत्र की आम चर्चा 22 सितंबर से शुरू हुई है, जो 29 सितंबर तक चलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर महासभा सत्र पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है। पहली बार विभिन्न देशों के नेता सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क नहीं गए हैं। सभी ने रिकॉर्ड किए गए अपने वीडियो वक्तव्य भेजे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रिकॉर्ड किए गए बयान के माध्यम से सत्र को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+