बाइडेन के फोन के इंतजार में बेचैन इमरान खान, अमेरिका ने कहा-लाइन में दिक्कत है, विदेश मंत्री भड़के

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने जो बाइडेन के इमरान खान को फोन नहीं करने पर अमेरिका को चेतावनी दी है।

वॉशिंगटन, अगस्त 07: पाकिस्तान में इन दिनों सबसे बड़ा बहस ये चल रहा है, कि आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को फोन क्यों नहीं किया है? आप पाकिस्तान के किसी भी टीवी चैनल को खोल कर देख लीजिए, वहां की बहस का प्रमुख मुद्दा यही है कि आखिर जो बाइडेन जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर सकते हैं, उनके साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, तब फिर इमरान खान को वॉशिंगटन से फोन क्यों नहीं आ रहा है? इन सवालों के जवाब में अमेरिका ने कहा है कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से जो बाइडेन, इमरान खान को फोन नहीं कर पा रहे हैं। जिसपर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भड़क गये हैं।

बाइडेन के फोन के इंतजार में इमरान

बाइडेन के फोन के इंतजार में इमरान

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जो बाइडेन के फोन के इंतजार में इमरान खान बेचैन रहते हैं, लेकिन जो बाइडेन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को जरा भी भाव देने के लिए तैयार नहीं हैं। जिससे पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप भड़की हुई है। यहां तक कि पाकिस्तान के एनएसए मोईद युसूफ तो अमेरिका को ब्लैकमेल करने की कोशिश भी कर चुके हैं। लेकिन, पाकिस्तान का एक भी पैंतरा काम नहीं आया है। पाकिस्तानी एनएसए मोईद युसूफ ने अमेरिकी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि ''मुझे कहा गया है कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से पाकिस्तान फोन नहीं जा रहा है''। जाहिर है, अमेरिकी अधिकारियों के इस बयान का साफ मतलब है कि जो बाइडेन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से बात ही नहीं करना चाहते हैं। जिसके बाद भड़के पाकिस्तानी नेताओं में से किसी ने अमेरिका को ब्लैकमेल करने की धमकी दी, तो किसी ने अमेरिका से अपना हक मांगना शुरू कर दिया है।

शाह महमूद कुरैशी ने मांगा हक

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अमेरिका को ऊंगली दिखाते हुए कहा है कि ''अमेरिका को पाकिस्तान को वो दर्जा देना चाहिए, जिसका वो हकदार है।'' इसके आगे कुरैशी का दर्द छलक आया, कि आखिर इमरान खान को अब तक जो बाइडेन ने फोन क्यों नहीं किया है? पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ''पाकिस्तान को हक मिलना चाहिए। अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के अंदर तालिबान को रोकने में हमारी मदद करे, लेकिन जो बाइडेन ने इस मुद्दे पर इमरान खान से कभी बात नहीं की है''। यानि, आप समझ सकते हैं कि पाकिस्तान में जो बाइडेन के एक फोन कॉल को लेकर कितनी हायतौबा मची हुई है। जियो न्यूज से बात करते हुए शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि ''जो बाइडेन ने अभी तक इमरान खान को फोन नहीं किया है, लिहाजा पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए''।

अमेरिका को गिदड़भभकी

चीन के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान ने अमेरिका को गिदड़भभकी देने से भी गुरेज नहीं किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि ''अगर अमेरिका पाकिस्तान से छुटकारा पाना चाहता है, तो ये अमेरिका के लिए ही नुकसानदेह साबित होगा''। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री का ये बयान दोनों देशों के संबंध में और तनाव पैदा करेगा। हालांकि, अमेरिका की तरफ से पाकिस्तानी नेताओं के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि कई मुद्दों पर अमेरिका और पाकिस्तान एक जैसा ही सोचते हैं। लेकिन, जानकारों का मानना है कि ''पाकस्तान के विदेश मंत्री ने जो बयान दिया है, वो किसी भी तरह से राजनयिक बयान नहीं है''

''कश्मीर को मुद्दा उठाएंगे इमरान''

''कश्मीर को मुद्दा उठाएंगे इमरान''

जो बाइडेन के पाकिस्तान फोन ना करने के पीछे इमरान खान सरकार की तरह से अजीबोगरीब दलीलें दी जा रही हैं। पीएम इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान जो बाइडेन के फोन ना करने के पीछे जो बात कही, उसे सुनकर खुद न्यूज एंकर ठहाके लगाकर हंसने लगा। इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट ने चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि ''जो बाइडेन कश्मीर की वजह से इमरान खान को फोन नहीं करते है।'' उन्होंने कहा कि ''इमरान खान को जो बाइडेन सिर्फ इसलिए फोन नहीं करते हैं, क्योंकि जो बाइडेन जानते हैं कि अगर उन्होंने अफगानिस्तान का मुद्दा उठाया, तो इमरान खान उनसे कश्मीर का सवाल पूछेंगे'' इतना सुनते ही न्यूज चैनल के एंकर समेत तमाम गेस्ट जोर-जोर से हंसने लगे। एंकर ने तो यहां तक कह दिया, कि डोनाल्ड ट्रंप ने कौन सा ट्रॉफी उठाकर इमरान खान को दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+