Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

9 साल के लड़के को हवस का शिकार बनाना चाहता था 70 साल का बूढ़ा, अमेरिकी कोर्ट ने भेजा जेल

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि अमेरिका आने के पीछे उसका मकसद दो नाबालिग लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाना था। ये दोनों लड़के सगे भाई थे।

लॉस एंजेलिस। दो नाबालिग लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन से अमेरिका जाने वाले शख्स को कोर्ट ने 13 साल जेल की सजा सुनाई है। आरोपी को अमेरिके लॉस एंजेलिस में कोर्ट ने विदेश से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी वीडियो देश में लाने के आरोप में दोषी ठहराया। पुलिस के मुताबिक, पॉल चार्ल्स विल्किंस (70) को तब गिरफ्तार किया जब वह कैलिफोर्निया में 9 साल के लड़के से संबंध बनाने के लिए कोशिशें कर रहा था लेकिन जिसे वह डीलर समझ रहा था वह अंडरकवर एजेंट था और यहीं से आरोपी फंस गया।

9 साल के लड़के को हवस का शिकार बनाना चाहता था 70 साल का बूढ़ा, अमेरिकी कोर्ट ने भेजा जेल

चाइल्ड सेक्स ट्रैफिकिंग का आरोपी
मिरर की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर में रहने वाला आरोपी 10 और 12 साल के दो लड़कों से भी संबंध बनाने के लिए प्रयास कर रहा था और उनसे मिलने के लिए वक्त तय कर रहा था, तभी उसे बीते साल फरवरी में गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट को बताया गया कि आरोपी एक ऑनलाइन ग्रुप चलाता था जिसमें बच्चों के पॉर्न वीडियो अपलोड किए जाते थे। वह जनवरी 2016 में नाबालिग लड़कों से संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन से अमेरिका गया। शुरुआत में उसे अवैध संबंध बनाने के इरादे से यात्रा करने और चाइल्ड सेक्स ट्रैफिकिंग का आरोपी बनाया गया। इसके बाद उसे चाइल्ड पॉर्न रखने के आरोप में भी दोषी ठहराया गया। READ ALSO: लड़की को अगवा कर रेप, चलती कार में उतरवाए कपड़े और जबरन पिलाई शराब

संबंध बनाने के बदले 250 डॉलर की डील
कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसने स्वीकार किया कि अमेरिका आने के पीछे उसका मकसद दो लड़कों के साथ संबंध बनाना था। ये दोनों लड़के सगे भाई थे। लेकिन यह प्लान जब नाकाम रहा तो उसने एक और लड़के से संबंध बनाने के एवज में उसे करीब 17000 रुपये (250 डॉलर) देने का वादा किया था। उसने कोएशेला वैली में किराए पर एक फ्लैट लिया था। लेकिन हकीकत में यह मीटिंग एमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट की एजेंसी HSI की ओर से किया गया स्टिंग था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे ब्रिटेन से अमेरिका पॉर्न वीडियो लेकर आने और नाबालिग लड़कों की आपत्तिजनक तस्वीरें रखने के आरोप में दोषी ठहराया। लॉस एंजेलिस में कोर्ट ने उसे 13 साल के लिए जेल भेज दिया और 1700000 लाख रुपये (25000 डॉलर) जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने आजीवन उस पर नजर रखे जाने का भी आदेश दिया। READ ALSO: छात्र ने महिला टीचर को स्कूल के टॉयलेट में किया बंद, रखी आपत्तिजनक डिमांड

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+