छात्र ने महिला टीचर को स्कूल के टॉयलेट में किया बंद, रखी आपत्तिजनक डिमांड
टीचर ने मदद के लिए गुहार लगाई तो छात्र वहां से भाग गया। लेकिन वह किसी तरह उसका चेहरे देखने में कामयाब रहीं। टीचर ने स्कूल के प्रिंसिपल से घटना की शिकायत की।
नई दिल्ली। एक सरकारी स्कूल में 44 वर्षीय महिला टीचर को एक छात्र ने स्कूल के टॉयलेट में बंद कर लिया और बाद में उसे छोड़ने के बदले सेक्सुअल फेवर मांगे। घटना दिल्ली के शहादरा में विवेक विहार इलाके की है। छात्र की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि छात्र ने 15 मिनट तक टीचर को टॉयलेट में बंद किए काफी देर बाद स्कूल के ऑफिस स्टाफ ने महिला टीचर को बाहर निकाला। छात्र की पहचान की कोशिशें की जा रही हैं और पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली शिफ्ट खत्म होने के बाद हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, मामले की शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की धारा 354-A और 509 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बुधवार को घटना पर चर्चा के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें परिजनों ने भी स्कूल को पूरा सहयोग देने की बात कही। शिक्षा मंत्री की सलाहकार अतिशी मार्लेना ने कहा, 'हम स्कूल में बच्चों के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं ताकि उन्हें सही गलत का फर्क समझ में आए।' शहादरा की डीसीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटना मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे से 12:50 बजे के बीच की है। साढ़े 12 बजे स्कूल में पहली शिफ्ट खत्म हुई थी, जिसके बाद महिला टीचर टॉयलेट गई थी। READ ALSO: इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो शेयर करता था अमेरिकी
छात्र ने टीचर को दी गालियां
सूत्रों ने बताया, 'टीचर टॉयलेट के अंदर थी, जब उन्हें महसूस हुआ कि किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया है। उन्होंने शुरुआत में छात्र से दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन वह उन्हें गालियां देने लगा। बाद में वह दरवाजा खोलने के बदले सेक्सुअल फेवर की डिमांड करने लगा। टीचर ने मदद के लिए गुहार लगाई तो छात्र वहां से भाग गया। लेकिन टीचर किसी तरह उसका चेहरे देखने में कामयाब रहीं।' टीचर ने स्कूल के प्रिंसिपल से घटना की शिकायत की जिन्होंने प्रार्थना के समय छात्र की पहचान करने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि टीचर ने करीब 300 लड़कों को देखा लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो पाई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications