बलूचिस्तान के लोगों ने जर्मनी में लगाए लॉन्ग लिव मोदी के नारे
नई दिल्ली। विदेशों में रहने वाले बलोच लोगों ने अकबर बुग्ती की बरसी पर पाकिस्तान के खिलाफ जर्मनी के लाइपजिग में प्रदर्शन किया।

इस दौरान लोगों ने लारे लगाए 'तुम कितने बुगती मारोगे, हर घर से बुगती निकलेगा।'
हाथ मेंं ले रखा था तिरंगा
लोगों ने अपने हाथ में बलूचिस्तान का झंडा और बैनर लिए हुए थे। साथ ही लोगों ने अपने हाथों में भारत का राष्ट्रध्वज भी ले रखा है। अकबर बुगती के नवासे ब्रम्हदाग बुगती के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही उन्होंने लॉन्ग लिव मोदी के नारे भी लगाए।

ये रहा वीडियो
इससे पहले अकबर बुगती के नवासे ब्रम्हदाग बुगती ने वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान स्विटजरलैंड से फोन पर कहा था कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षाबल सुनामी की गति से मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने भी पीएम मोदी की प्रशंसा की थी।












Click it and Unblock the Notifications