कैमरून: स्कूल से 79 बच्चों का अपहरण, प्रिंसिपल को भी साथ ले गए अपहरणकर्ता

नई दिल्ली। कैमरून में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल से 79 बच्चों का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के साथ-साथ प्रिंसिपल को भी अपने साथ लेकर गए हैं। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि अपहरण की इस वारदात को किसने अंजाम दिया है। अभी तक किसी भी अलगाववादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

स्कूल से 79 बच्चों का अपहरण, प्रिंसिपल को भी साथ ले गए साथ

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पश्चिमी कैमरून के बामेंदा शहर स्थित एक स्कूल का है। सरकार और सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक स्कूल से 79 बच्चों के साथ-साथ प्रिंसिपल का भी अपहरण किडनैपर्स ने किया है। सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति पॉल बिया के फ्रेंच बोलने वाली सरकार का विरोध करते हुए अलगाववादियों ने कई इलाकों में कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। इस प्रदर्शन में स्कूलों को भी बंद रखने की धमकी दी थी। उनकी धमकी के बावजूद इस स्कूल को खोला गया था। इसी बीच सोमवार को बच्चों के साथ-साथ प्रिंसिपल के अगवा करने की खबर सामने आई है।

फिलहाल सरकार से जुड़े प्रवक्ता ने बताया कि बच्चों की तलाश तेज की जा चुकी है। हालांकि अभी तक कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है, ऐसी खबरें हैं कि अपहरणकर्ता बच्चों को जंगल की ओर लेकर गए हैं। हालांकि उन्हें कहां रखा गया है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना को किसने अंजाम दिया है इसका अभी कुछ पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+