UNGA में बोलीं स्नेहा दुबे, भारत ने 20 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा है वित्तीय प्रणाली की मुख्यधारा में

न्यूयॉर्क, अक्टूबर 06। भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रथम महिला सचिव स्नेहा दुबे ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में कहा कि भारत ने 2 साल के अंदर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। स्नेहा दुबे ने कहा कि जब देश पिछले 2 साल से कोरोना जैसी भीषण महामारी से जूझ रहा था, उस समय में 20 करोड़ से अधिक भारतीय महिलाओं को वित्तीय प्रणाली की मुख्यधारा के साथ जोड़ा गया है। स्नेहा दुबे ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने अद्वितीय सामाजिक सुरक्षा पहल की जो गरीबों के लिए और आउटरीच में व्यापक-आधारित थी।

Sneha dubey

80 करोड़ लोगों को उपलब्ध कराया मुफ्त भोजन

Recommended Video

      PM Modi के UNGA संबोधन पर P Chidambaram और Kapil Sibal का तंज, जानें क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

      स्नेहा दुबे ने बताया कि महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा 40 करोड़ लोगों को आर्थिक राशि ट्रांसफर की गई। दुबे ने कहा कि वित्तीय समावेशन में तेजी लाई गई है और डिजिटल लेनदेन में तेजी लाई गई है, जिससे 20 करोड़ से अधिक भारतीय महिलाओं को वित्तीय प्रणाली की मुख्यधारा के साथ जोड़ा गया है। दुबे ने कहा कि इस तरह देश में आर्थिक सशक्तिकरण की शुरुआत हुई है।

      'कोरोना काल में आरोग्य सेतु एप ने किया प्रभावी काम'

      स्नेहा दुबे ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमारे IT प्लेटफॉर्म पर उतारे गए आरोग्य सेतु एप ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की दिशा में प्रभावी काम किया है। स्नेहा दुबे ने कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान का पूरा मैनेजमेंट कोविन एप ने किया है। वैक्सीनेशन में इस एप का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ये एप लाखों लोगों को वैक्सीन की सुविधा प्रदान कर रहा है।

      उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत ने एक मजबूत, पारदर्शी और जीवंत डिजिटल प्रणाली बनाई है जो समावेशी होने के साथ सशक्त बहुत है। उन्होंने कहा, 'भारत ने इस प्रकार एक मजबूत, पारदर्शी और जीवंत डिजिटल प्रणाली बनाई है जो समावेशी और सशक्त है, जो गरीबी से निपटने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और कोविड के समय में उत्पादकता में सुधार के लिए बहुत आवश्यक समाधान पेश करती है।' हालांकि, उन्होंने इस तथ्य पर भी सहमति व्यक्त की कि प्रौद्योगिकियां भी अभूतपूर्व चुनौतियां पैदा कर रही हैं और डिजिटल क्षेत्र को बढ़ावा दे रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+