Twitter के 200 मिलियन यूजर्स की ईमेल आईडी लीक, इजराइल के रिसर्चर ने किया दावा

इजराइल के रिसर्चर ने दावा किया है कि ट्विटर के 200 मिलियन यूजर्स के ईमेल एड्रेस लीक हो गए हैं। उनका कहना है कि मैंने इससे बड़ी लीक इससे पहले कभी नहीं देखी है।

twitter

Twitter: ट्विटर के 200 मिलियन यूजर्स के ईमेल हैक होने का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी रिसर्चर ने बताया कि हैकर ने 200 मिलियन ट्विटर यूजर्स के ईमेल को हैक करने के बाद इसे ऑनलाइन हैकर्स फोरम में डाल दिया है। इजराइल की साइबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग फर्म हडसन रॉक के को फाउंडर एलन गल ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह हैकिंग कई और टार्गेटेड फिशिंग और डॉक्सिंग को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से यह अभतक की सबसे बड़ी लीक है। हालांकि ट्विटर की ओर से इस बाबत अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

अहम बात है कि एलन ने 24 दिसंबर को पहली बार इस लीक के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी, लेकिन इसके बाद से अभी तक ट्विटर की ओर से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इस लीक की जानकारी का लोग स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हैकर कहा हैं, उनकी पहचान क्या है। इस बात की भी संभावना जाहिर की गई है कि एलन मस्क के ट्विटर पर अधिग्रहण से पहले का यह मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+