इजिप्ट: ईसाइयों से भरी बस पर बंदूकधारी का हमला, 23 की मौत
इजिप्ट में हुए इस हमले में निशाना ईसाई समुदाय बना।
नई दिल्ली। इजिप्ट में एक बंदूकधारी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन्स से भरी बस पर हमला कर 23 से ज्यादा लोगों को मार डाला है। इस हमलें में कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
अलजीरा डॉट कॉम के अनुसार बस पर शुक्रवार को उस वक्त हमला हुआ जब वो इजिप्ट के मिनया प्रांत स्थित सेंट समुएल मॉनेस्ट्री के पास हुआ। यह जगह इजिप्ट की राजधानी कायरो से 220 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

23 मरे, 25 घायल
इजिप्ट की मीडिया के अनुसार हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और 25 घायल हुए हैं। फिलहाल इस घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
इजिप्ट में ईसाई अल्पसंख्यक हैं , जो देश की आबादी का लगभग 10% हिस्सा है, सशस्त्र समूहों द्वारा बार-बार हमला किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications