चीन का अनियंत्रित रॉकेट आज ही पृथ्वी पर गिरेगा, 21 हजार किलो है वजन, नुकसान होने पर हर्जाना मांगेगा अमेरिका
अनियंत्रित हो चुका ये चीनी रॉकेट 110 फीट लंबा है वहीं इसका वजन 21 टन यानि 21 हजार किलो के करीब है। चीन को पूरी दुनिया के वैज्ञानिक लापरवाह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंतरिक्ष में 10 टन से ज्यादा वजन का रॉकेट भेजना मना है।
वॉशिंगटन/बीजिंग, मई 08: अंतरिक्ष में बेलगाम हो चुका चीन का लॉंग मार्च-5 रॉकेट आज ही धरती पर गिरने वाला है। लेकिन बेकाबू हो चुका ये चीनी रॉकेट कहां गिरेगा, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि ये रॉकेट धरती पर जहां भी गिरेगा, वहां तबाही मचा सकता है। विश्व के तमाम वैज्ञानिकों ने चीन के इस ऑउट ऑफ कंट्रोल हो चुके रॉकेट को लेकर चिंता जताई है वहीं चीन ने बेकाबू हो चुके अपने रॉकेट से पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि धरती पर गिरने से नुकसान की संभावना काफी कम है।
आज ही गिरेगा बेलगाम रॉकेट
अनियंत्रित हो चुका ये चीनी रॉकेट 110 फीट लंबा है वहीं इसका वजन 21 टन यानि 21 हजार किलो के करीब है। चीन को पूरी दुनिया के वैज्ञानिक लापरवाह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंतरिक्ष में 10 टन से ज्यादा वजन का रॉकेट भेजना मना है और अगर कोई भेजता भी है तो उसके लिए निश्चित शर्तों को पूरा करना जरूरी हो जाता है लेकिन आरोप है की चीन ने किसी भी शर्त को पूरा नहीं किया है। वहीं, अमेरिका ने चीन के इस रॉकेट को लेकर आशंका जताई है कि ये कहीं भी गिर सकता है। खासकर इस रॉकेट के अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर या न्यूजीलैंड के किसी हिस्से में गिरने की संभावना काफी ज्यादा है, लिहाजा अमेरिका पूरी तरह से सतर्क है और अमेरिका का रक्षा मंत्रालय लगातार इस बेलगाम रॉकेट को ट्रेस करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, पेंटागन ने कहा है कि अभी तक इस रॉकेट को ट्रैक नहीं किया गया है और धरती के वातावरण में आने से 6 घंटे पहले ही इस रॉकेट के बारे में पता चल सकता है।
गिरने की जगह अब भी अज्ञात
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये रॉकेट कहां से धरती के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, ये अभी भी पता नहीं लगाया जा सका है, जो सबसे ज्यादा चिंता की बात है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपने लॉंग मार्च-5 रॉकेट को इस तरह से डिजाइन किया है कि इसे ट्रैक करना काफी ज्यादा मुश्किल है और यही सबसे बड़ी चिंता की बात है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन का ये बेकाबू हो चुका लॉग मार्च-5 रॉकेट समुन्द्र में गिर सकता है। इसके पीछे वैज्ञानिकों ने तर्क ये दिया है कि पृथ्वी के ज्यादातर हिस्से में समुन्द्र है, लिहाजा ये समुन्द्र में गिर सकता है। स्पेस सेफ्ली कोलिशन के संस्थापक वैज्ञानिक डैन अल्ट्रोग ने कहा है कि 'पृथ्वी का ज्यादातर हिस्सा पानी में घिरा हुआ है, ऐसे में रिस्क की संभावना काफी कम है। इसकी संभावना भी काफी कम है कि इसकी चपेट में लोग आ सकते हैं'। वैज्ञानिक काफी कम रिस्क की बात कर रहे हैं लेकिन 1979 में चीन का ऐसा ही एक बेकाबू रॉकेट धरती पर आवासीय इलाके में गिरा था, जिससे कई बिल्डिंग्स को काफी नुकसान पहुंचा था।

न्यूयॉर्क, मैड्रिड और न्यूजीलैंड पर खतरा
रिपोर्ट के मुताबिक बेकाबू हो चुका चीन का लॉंग मार्च-5 रॉकेट भूमध्य रेखा की तुलना में 41.5 डिग्री में झुका हुआ है, ऐसे में ये रॉकेट पृथ्वी के बड़े हिस्से की परिक्रमा करेगा और चीली के दक्षिणी हिस्से में, न्यूजीलैंड के आधे हिस्से में, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पर या फिर मैड्रिड में इसके गिरने की संभावना काफी ज्यादा है। ऐसे अमेरिका ने कहा है कि अगर इस रॉकेट की वजह से अमेरिका के किसी शहर को कुछ भी नुकसान पहुंचता है तो फिर चीन को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पहले 2018 में चीन का एक और रॉकेट तियायोंग-1 बेकाबू होकर धरती पर गिरा था। लेकिन, उस वक्त बेकाबू रॉकेट धरती पर निर्जन स्थान पर गिरा था, लिहाजा नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन, इस बार आशंका है कि चीन का बेकाबू रॉकेट किसी आबादी वाले स्थान पर गिर सकता है।

स्पेस स्टेशन बना रहा है चीन
अभी तक अंतरिक्ष में एक ही स्पेस स्टेशन है, जिसका नाम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है, जिसे नासा ने तैयार किया है और अब चीन अभी अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन तैयार कर रहा है और उसी स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए चीन लगातार रॉकेट को अंतरिक्ष में छोड़ रहा है। इन रॉकेट्स के जरिए चीन अलग अलग सामान अंतरिक्ष पहुंचा रहा है। अगले साल तक चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन का काम पूरा करना चाहता है और रिपोर्ट है कि चीन अभी कई और रॉकेट अंतरिक्ष में छोड़ने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के इस स्टेशन का वजन करीब 100 टन यानि एक लाख किलो हो सकता है। वहीं, विश्व के कई वैज्ञानिकों ने इस बात की भी आशंका जताई है कि आने वाले वक्त में चीन अपने स्पेस स्टेशन में घातक हथियार भी ले जाएगा ताकि भविष्य में वो बाकी देशों को डरा धमका सके।












Click it and Unblock the Notifications