ऑस्कर अवार्ड्स कार्यक्रम में भी यूक्रेन हमले का विरोध, एक मिनट के लिए रखा गया मौन, एक्टर्स ने किया विरोध
ऑस्कर अवार्ड समारोह में यूक्रेनी लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।
लॉस एंजिल्स, मार्च 28: यूक्रेन युद्ध की गूंज ऑस्कर अवार्ड कार्यक्रम के दौरान भी सुनाई पड़ी है और 94वें एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम के दौरान एक्टर्स ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए पीड़ितों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया है। अवार्ड कार्यक्रम में आए हॉलीवुड एक्टर्स ने यूक्रेनी झंडों के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की और एक्टर्स ने अपनी बाहों पर, अपने कपड़ों पर यूक्रेन का झंडा लगा रखा था।

ऑस्कर में यूक्रेन का समर्थन
ऑस्कर अवार्ड कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद तमाम लोगों ने यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापना और रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्नेनी लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए एक मिनट का मौन रखा है और विख्यात गायब रेबा मैकएंटायर ने 'फोर गुड डेज' के नामांकित मूल गीत 'समहाउ यू डू' गाकर यूक्रेन के लोगों के साथ सहानुभूति जताते हुए रूसी आक्रमण का विरोध किया है। यूक्रेन संकट को लेकर हॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपने अपने अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, हॉलीवुड स्टार कुनिस और उनके पति एश्टन कचर ने एक GoFundMe अभियान में शरणार्थी राहत के लिए 35 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक की राशि जुटाई है, जिसमें से 3 मिलियन अमरीकी डालर उन्होंने स्वयं दान कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेनी लोगों को समर्थन देने के लिए टेलीविजन स्क्रीन पर एक संदेश भी चलाया है।
यूक्रेनी लोगों के लिए एक मिनट का मौन
यूक्रेन लोगों के समर्थन में ऑस्कर मंच पर एक मिनट का मौन रखते हुए एक संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें लिखा था... "हम यूक्रेन के लोगों के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए मौन रख रहे हैं, जो वर्तमान में अपनी सीमाओं के भीतर आक्रमण, संघर्ष और पूर्वाग्रह का सामना कर रहे हैं। इस संघर्ष के समय में अपनी मानवता को व्यक्त करने के लिए हमारे लिए ये एक महत्वपूर्ण अवसर है, वास्तविकता यह है कि यूक्रेन में लाखों परिवारों को भोजन, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छ पानी और आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता है। संसाधन दुर्लभ हैं, और हम - सामूहिक रूप से एक वैश्विक समुदाय के रूप में उनकी मदद के लिए और ज्यादा कर सकते हैं"। आपको बता दें कि, ऐसी अटकलें थीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की समारोह को संबोधित कर सकते हैं या फिर उनका रिकॉर्डेट भाषण चलाया जा सकता है, हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

यूक्रेन को कोरिया की तरफ बांटना चाहता रूस?
यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख ने कहा है कि, रूस यूक्रेन के लिए "कोरियाई परिदृश्य" पर विचार कर रहा है और राजधानी कीव को जब्त करने और जेलेंस्की सरकार को उखाड़ फेंकने में विफल रहने के बाद रूस यूक्नेन को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर सकता है। यूक्रेन रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय के प्रमुख जनरल किरीलो बुडानोव ने रविवार को मंत्रालय के टेलीग्राम खाते की रिपोर्ट के अनुसार कहा कि, रूस के राष्ट्रपति "हमारे देश के निर्जन और कब्जे वाले क्षेत्रों के बीच एक विभाजन रेखा बनाने की कोशिश करेंगे"












Click it and Unblock the Notifications