Oscars 2023: ऑस्कर जीतने पर विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा क्या-क्या मिलता है?
Oscars 2023: क्या आपको भी लगता है कि ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों को कैश प्राइज मिलता है...? तो आपको बता दें कि ऑस्कर जीतने पर विजेताओं को ट्रॉफी के अलग से कोई पैसे नहीं दिए जाते हैं।

Oscars 2023: 95वां अकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर्स 2023 खत्म हो चुका है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकार का ऑस्कर अवॉर्ड जीतना एक सपना होता है। अकेडमी अवॉर्ड्स में सबकुछ बेस्ट होता है। ट्रॉफी से लेकर होस्टिंग तक, सबकुछ परफेक्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑस्कर जीतने पर विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा और क्या-क्या मिलता है?
ऑस्कर ऑवर्ड अकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से दिया जाता है। जिसे अकेडमी अवॉर्ड्स भी कहा जाता है। अकेडमी अवॉर्ड्स की नाइट ऑस्कर जीतने वाले विजेताओं को चमचमाती गोल्डन ट्रॉफी दी जाती है। गोल्डन ट्रॉफी को पाने की चाहत हर एक फिल्मी कलाकार की होती है। ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद हर कलाकार की इंडस्ट्री में मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है।
बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी के लिए विजेताओं को कोई कैश प्राइज नहीं दी जाती है। यानी ऑस्कर जीतने वालों को ट्रॉफी के अलावा कोई नकद राशि नहीं मिलती है।

ऑस्कर जीतने वाले कलाकारों को भले ही कोई नकद राशि नहीं दी जाती है लेकिन ट्रॉफी के अलावा उन्हें एक गिफ्ट हैम्पर दी जाती है। जिसे ''गुडी बैग'' कहा जाता है। इस गुडी बैग में हजारों डॉलर का कीमती सामान होता है। ये सिर्फ ऑस्कर जीतने वाले कलाकारों को ही नहीं बल्कि हर कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाले कलाकारों को भी दी जाती है।
जो नहीं जानते उनके लिए बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी को बेचा नहीं जा सकता है। सीधे तौर पर भले ही ऑस्कर जीतने वाले कलाकारों को वित्तीय लाभ नहीं मिलता है। लेकिन एक बार किसी एक्टर, डायरेक्टर, म्यूजिक कंपोजर, डिजाइनर समेत सिनेमा जगत से जुड़े किसी कलाकार ने ऑस्कर अवॉर्ड जी ली तो रातों-रातों उसकी फीस मार्केट दोगुनी हो जाती है।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक बेस्ट एक्टर या एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद कलाकार अपनी आने वाली फिल्म के लिए पहले के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा फीस लेते हैं। ऑस्कर जीतने वाले प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन कंपनियों के साथ हर कोई काम करने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications