Oscar Awards 2018 : ऑस्कर समारोह में श्रीदेवी और शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि
Recommended Video

लॉस एंजेलिस। 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है। आज फिल्मी सितारों को उनकी मेहनत के लिए दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड से नवाजा गया है। ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड सैरेमनी के बीच जिन कलाकारों ने बीते साल दुनिया को अलविदा कहा है, उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई जिसमें भारतीय अभिनेता शशि कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि 24 फरवरी को ही श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई तो वहीं 4 दिसंबर 2017 को 79 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार शशि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था, वो काफी सालों से किडनी के रोग से ग्रसित थे।

मालूम हो कि 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो डेल टोरो हैं। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म में सैली हॉकिन्स ने मुख्य भूमिका निभाई है। बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के लिए गैरी ओल्डमैन को दिया गया जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड ने जीता, उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के लिए मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के लिए गूलेर्मो डेल टोरो को दिया गया।
-
Oscars 2026: 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में छाईं प्रियंका चोपड़ा, दिखा सितारों का ऐसा जलवा, एमी मैडिगन ने मारी बाजी -
Oscars 2026 Best Actress: जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, संघर्ष और टैलेंट से ऐसे जीता दिल -
Oscars 2026: 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस -
98वें ऑस्कर में इतिहास रचने वाली कैसेंड्रा कुलुकुंडिस कौन हैं? किस कैटेगरी में जीता अवॉर्ड -
Oscars 2026 LIVE Update: इतिहास नहीं रच पाई 'सिनर्स', सबसे ज्यादा 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने जीते ऑस्कर -
Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?












Click it and Unblock the Notifications