Operation Sindoor पर बीजिंग बेनकाब! भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारी जानकारी 100% सच साबित हुई

Operation Sindoor China Pakistan Support: मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध, जिसे भारत में 'ऑपरेशन सिंदूर' कहा जाता है, उसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि इस जंग के दौरान उसने जमीनी स्तर पर पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी।

चीन के सरकारी चैनल CCTV पर हुए इस खुलासे के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को इस मिलीभगत की जानकारी पहले से थी और अब यह पूरी दुनिया के सामने सच साबित हो गई है।

Operation Sindoor China Pakistan Support

भारतीय विदेश मंत्रालय का करारा जवाब

चीन के इस कबूलनामे पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त टिप्पणी की है। प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि जो देश खुद को जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि आतंकी बुनियादी ढांचे (Terrorist Infra) को बचाने में मदद करने से उनकी वैश्विक छवि पर क्या असर पड़ता है। भारत ने साफ किया कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों को दुनिया की नजरों में अपनी गिरती साख और प्रतिष्ठा पर विचार करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 4 दिन में 40 बार अमेरिका को मुनीर ने किया कॉल, तब रुका ऑपरेशन सिंदूर, कैसे खुली पोल?

चीन की स्वीकारोक्ति और SCMP की रिपोर्ट

दरअसल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार चीन के सरकारी प्रसारक ने एक इंटरव्यू में यह माना कि उनके विशेषज्ञ युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना को तकनीकी मदद दे रहे थे। अब तक चीन खुद को इस मामले में निष्पक्ष बताता आया था, लेकिन इस नए बयान ने उसकी पोल खोल दी है। यह खुलासा साबित करता है कि चीन ने न केवल कूटनीतिक रूप से, बल्कि युद्ध के मैदान में भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ दिया था।

'ऑपरेशन सिंदूर' में चीन-पाक गठजोड़

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही संकेत दिए थे कि पाकिस्तान की तकनीकी क्षमताओं के पीछे बीजिंग का हाथ है। चीन द्वारा पाकिस्तान को सर्विलांस, ड्रोन तकनीक और संचार में मदद दी गई थी। इस गठजोड़ का मुख्य उद्देश्य भारत की सैन्य कार्रवाई को रोकना और सीमा पर तनाव को लंबा खींचना था। अब चीन के आधिकारिक बयान ने भारत के उन दावों पर 100% सच्चाई की मुहर लगा दी है।

ये भी पढे़ं: Sofia Qureshi के बिना अधूरी है Operation Sindoor की कहानी, कर्नाटक से है खास रिश्ता, क्या करते हैं पति?

भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन का यह खुलासा भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। इससे साबित हो गया है कि भारत न केवल सीमा पर दो मोर्चों की चुनौती से लड़ रहा था, बल्कि उसने सफलतापूर्वक अपनी संप्रभुता की रक्षा भी की। इस घटना के बाद भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन और पाकिस्तान के नापाक रिश्तों को और मजबूती से उजागर करेगा, जिससे पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर वैश्विक दबाव बढ़ना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+