Sofia Qureshi के बिना अधूरी है Operation Sindoor की कहानी, कर्नाटक से है खास रिश्ता, क्या करते हैं पति?
Sofia Qureshi: आज Operation Sindoor को एक साल पूरे हुए हैं, ये केवल एक सैन्य अभियान नहीं था बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति थी, जिसने विश्व को ये संदेश दिया कि हमारे देश पर बुरी नजर डालने वाले को हिंदुस्तान छोड़ता नहीं बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर उसको 'नेस्तानाबूत' कर देता है।
आपको बता दें कि 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करके दहशतगर्तों का खात्मा किया था लेकिन Operation Sindoor का जिक्र देश की उस बहादुर बेटी के बिना अधूरा है जो कि इस मिशन और रणनीति का अटूट हिस्सा थीं, जी हां यहां बात हो रही है कर्नल सोफिया कुरैशी की।

साहस, रणनीति और शौर्य की मिसाल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की आधिकारिक ब्रीफिंग का नेतृत्व किया था, जहां उन्होंने अपनी स्पष्ट, आत्मविश्वासी और पेशेवर प्रस्तुति से पूरे विश्व को ये जता दिया भारत की नारी रानी लक्ष्मी बाई की तरह रणक्षेत्र में दुर्गा और काली बनकर दुश्मनों का खात्मा भी कर सकती हैं, वो कोमल है लेकिन कमजोर नहीं, वो गहने भी पहनती है और गोलियों से भी शत्रुओं को मार सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर की चर्चित चेहरा सोफिया कुरैशी
आपको बता दें कि सोफिया कुरैशी आज पूरे देश के लिए आदर्श चरित्र हैं, जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं कि वो कहां हैं, क्या कर रही हैं और उनके घर-परिवार में कौन-कौन हैं।
गुजरात की बेटी और कर्नाटक की बहू हैं सोफिया कुरैशी
मालूम हो कि सोफ़िया कुरैशी का जन्म वडोदरा में मोहम्मद कुरैशी और अमीना कुरैशी के यहां हुआ था, उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ौदा से बायोटेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की, वो कर्नाटक की बहू हैं।
आपको बता दें कि सोफिया कुरैशी की शादी बेलगावी जिले के कोन्नूर गांव के रहने वाले ताजुद्दीन बागेवाड़ी से हुई है। ताजुद्दीन के पिता का नाम मोहम्मद गौस है और ताजुद्दीन बागेवाड़ी भी इंडियन आर्मी में कर्नल हैं।

सोफिया कुरैशी के दादा भी सेना में थे, देशभक्ति खून में
सोफिया भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 1999 में शामिल हुईं थी। वर्ष 2016 में कर्नल सोफिया कुरैशी को अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास Exercise Force 18 में भाग लेने वाली टुकड़ी का नेतृतव किया था। उनके दादा भी सेना का हिस्सा रह चुके हैं।
ताजुद्दीन बागेवाड़ी भी कर्नल हैं, सोफिया से उनकी शादी 2015 में हुई
गौरतलब है कि उनके पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में सेवा दे रहे हैं और जम्मू में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं, सोफिया और ताजुद्दीन की शादी साल 2015 में हुई जो कि एक प्रेम विवाह है, इनको शादी से एक बेटा भी है। मौजूदा स्थिति में कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कॉप्स में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हे निम्नलिखित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
मान्यता और पुरस्कार
- ग्लोबल पीस गांधी पुरस्कार (2019)
- अपनी यूनिट में प्रथम प्रोवोस्ट मार्शल

पीएम मोदी ने बदली एक्स पर डीपी , कहा गर्व है हिंद की सेना पर
पीएम मोदी ने आज अपने एक्स अकाउंट की डीपी बदली है, उन्होंने लिखा कि 'एक साल पहले, #OperationSindoor के दौरान, हमारी सेनाओं ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया और उन लोगों को करारा जवाब दिया जिन्होंने हमारे लोगों पर हमला किया था। हर भारतीय को हमारी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सेनाओं और OperationSindoor के दौरान उनकी सफलता के प्रति सम्मान के तौर पर, आइए हम सभी X, Facebook, Instagram और WhatsApp समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (DP) को, नीचे दी गई तस्वीर से बदल लें।'
A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our… pic.twitter.com/w4A3j1bGTw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026












Click it and Unblock the Notifications