ईरान का न्यूक्लियर प्लांट आपात स्थिति में बंद, क्या मोसाद है तबाही के लिए जिम्मेदार?
ईरान ने रूस की मदद से इस परमाणु ऊर्जा प्लांट को शुरू किया था और इस प्लांट के लिए यूरेनियम की सप्लाई भी रूस ही करता है, लेकिन पहली बार ये प्लांट आपातकालीन स्थिति में बंद हुआ है।
तेहरान, जून 21: ईरान में नई सरकार का गठन हो है और इब्राहिम रईसी ईरान के नये राष्ट्रपति चुने गये हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मोसाद ने उनका खास तरीके से स्वागत किया है और बता दिए हैं कि ईरान को लेकर इजरायल के इरादे क्या रहने वाले हैं। ईरान का एकमात्र परमाणु संयंत्र को इमरजेंसी हालातों में बंद करना पड़ा है और माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक ईरान का परमाणु संयंत्र बंद रह सकता है।

ईरान का परमाणु संयंत्र बंद
ईरान के इलेक्ट्रिक एनर्जी अधिकारी घोलमाली राखशानिमेहर ने बताया है कि शनिवार को अचानक परमाणु संयंत्र इमरजेंसी में बंद हो गया है और करीब 4 दिनों तक ये बंद रह सकता है। ऐसे में शक की सुई एक बार फिर से मोसाद की तरफ घूम रही है कि क्या मोसाद ने ही ईरान के परमाणु संयंत्र के बंद होने के लिए जिम्मेदार तो नहीं है? घोलमाली राखशानिमेहर के मुताबिक ईरान के बुशहर शहर में ये परमाणु इलेक्ट्रिक प्लांट स्थित है, लेकिन उन्होने इसके इमरजेंसी शटडाउन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ये पहली बार है जब ईरान को अपना परमाणु ऊर्जा प्लांट को इमरजेंसी आधार पर बंद करना पड़ा है, इस प्लांट को रूस की मदद से साल 2011 में दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में शुरू किया गया था।

रूस देता है यूरेनियम
ईरान ने रूस की मदद से इस परमाणु ऊर्जा प्लांट को शुरू किया था और इस प्लांट के लिए यूरेनियम की सप्लाई भी रूस ही करता है। इसी साल मार्च में परमाणु अधिकारी महमूद जाफरी ने कहा था कि ये परमाणु संयंत्र काम करना बंद कर सकता है, क्योंकि ईरान 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण रूस से आवश्यक मशीनरी और उपकरण खरीदने में असमर्थ साबित हो रहा है। दरअसल, ईरान को रिएक्टर के इस्तेमाल किए गये ऊर्जा रॉड को दोबारा रूस भेजना पड़ता है। ईरान को ऐसा इसलिए करना पड़ता है कि कहीं वो इसका गलत इस्तेमाल करते हुए परमाणु बम ना बना ले, लिहाजा ईरान के इस परमाणु प्लांट पर संयुक्त राष्ट्र कड़ी निगरानी रखता है।
Recommended Video

मोसाद का हाथ
ईरान के परमाण प्लांट बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मोसाद का हाथ बता रहे हैं। आपको बता दें कि मोसाद इजरायल का खुफिया एजेंसी है और मोसाद के पूर्व डायरेक्टर योसी कोहेन ने इसी महीने दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पिछले दिनों ईरान के परमाणु संयंत्र में जो हादसा हुआ था, उसके पीछे मोसाद का हाथ था। इसके साथ ही उन्होंने चैनल-12 को दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को भी परोक्ष तौर पर कबूला की ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या के पीछे भी मोसाद का ही हाथ है। मोसाद के पूर्व डायरेक्टर ने टीवी चैनल के जरिए ही ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को सीधी चेतावनी दी थी और कहा था कि वे अगर ईरान में परमाणु कार्यक्रम को बंद नहीं करते हैं या फिर अपनी नौकरी नहीं छोड़ते हैं, तो उनके ऊपर भी हमले हो सकते हैं। आपको बता दें कि यासी कोहेन कुछ दिन पहले ही मोसाद के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग आशंका जता रहे हैं कि क्या ईरान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र बंद होन के पीछे कहीं मोसाद का हाथ तो नहीं है।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन












Click it and Unblock the Notifications