वन चाइना पॉलिसी पर बदले रुख के बाद चीन ने कसा तंज, काम करना सीख रहे हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के वन चाइना पॉलिसी पर बदले रुख के बाद चीनी मीडिया का ट्रंप पर तंज। कहा अब काम करना सीख रहे हैं ट्रंप। ट्रंप ने किया है वन चाइना पॉलिसी का सम्‍मान करने का वादा।

बीजिंग। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के वन चाइना पॉलिसी पर बदले रुख के बाद चीन की मीडिया ने ट्रंप पर तंज कसते हुए टिप्‍पणी की है। चीनी मीडिया ने कहा है कि अब राष्‍ट्रपति ट्रंप अपने नए काम के बारे में सीख रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि अमेरिका-चीन के संबंधों में कोई भी बाधा आए। यह टिप्‍पणी चीन की आधिकारिक मीडिया की ओर से की गई है।

चीन-ने-ट्रंप-पर-कसा-तंज-कहा-अब-काम-करना-सीख-रहे-हैं

अब आई है ट्रंप को समझ

चीन के सरकार अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की ओर से वन चाइना पॉलिसी पर बदले रुख पर ट्रंप की तारीफ की गई है। ट्रंप ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से गुरुवार को फोन पर बात की है और अपनी बातचीत में उन्‍होंने जिनपिंग को भरोसा दिलाया है कि वह वन चाइना पॅलिसी का सम्‍मान करेंगे जिसे अमेरिका कई दशकों से मानता आ रहा है। चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को भी अपना हिस्‍सा मानता है। लेकिन ट्रंप ने तब ताइवान की राष्‍ट्रपति से बात की तो चीन काफी नाराज हो गया। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने अपने एडीटोरियल में लिखा है, 'ऑफिस संभालने के बाद ट्रंप और उनकी टीम ने चीन को लेकर अपने सुर बदल लिए हैं। ट्रंप ने अब खुलेआम चीन के हितों को चुनौती देना बंद कर दिया है और इसकी जगह अब वह चीन के लिए सम्‍मान प्रदर्शित करने लगे हैं।' जब तक ट्रंप ने शपथ नहीं ली थी तब तक वह कहते आए थे कि वह खुद को 'वन चाइना पॉलिसी' से बंधा हुआ महसूस नहीं करते हैं। दिसंबर में जब उन्‍होंन ताइवान की राष्‍ट्रपति से बात की तो एक प्रोटोकॉल को भी तोड़ दिया।

क्‍यों नाराज हो जाता है चीन

चीन, ताइवान को एक टूटा हुआ हिस्‍सा मानता है और उसका भरोसा है कि एक दिन यह चीन में शामिल होगा। चीन का मानना है कि अगर इसके लिए उसे बल का प्रयोग करना तो वह यह भी करेगा। चीन किसी भी विदेशी सरकार के अधिकारी का ताइवान से संपर्क होने पर उसका विरोध जताता है। पद संभालने के बाद ट्रंप और जिनपिंग के बीच पहली वार्ता हुई और जो काफी लंबी थी। समझा जा रहा है कि इस बातचीत में चीन ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप को वन चाइना पॉलिसी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखानी होगी। ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक बदलाव देखकर यह पता चलता है कि ट्रंप अब अमेरिका और चीन के संबंधों में अपने रोल की अहमियत के बारे में सीख रहे हैं। वह अब यह संदेश देना चाहते हैं कि वह रिश्‍तों में कोई बाधा नहीं चाहते हैं। पढ़ें-वन चाइना पॉलिसी जिसने ट्रंप को भी झुकने पर मजबूर कर दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+