57 देशों में फैला ओमिक्रॉन वेरिएंट, भारत के बाद पाकिस्तान में भी दस्तक, कई देशों में तेजी से बढ़ा ग्राफ
अफ्रीकन देश बोत्सवाना में कोविड-19 का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, हालांकि, अस्पताल में भर्ती में वृद्धि नहीं देखी गई।
सिंध, दिसंबर 09: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ओमाइक्रोन कोरोनावायरस संस्करण अब 57 देशों में फैल गया है। वहीं, दक्षिण कोरिया ने रिकॉर्ड संख्या में नए कोविड मामलों की सूचना दी है। जबकि, पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का पहला केस मिल गया है। वहीं, बीमार मरीजों के अस्पताल में बढ़ने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नए संस्करण के कारण होने वाली बीमारी की गंभीरता की जांच करने के लिए और भी जानकारियों की जरूरत है।

वैक्सीन पर वेरिएंट का प्रभाव
मंगलवार को एएफपी समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात स्थिति के निदेशक माइकल रयान ने कहा कि यह ''इस बात के अत्यधित संभावना नहीं है कि, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट पूरी तरह से वैक्सीन को चकमा देगा''। हालांकि, उन्होंने प्रारंभिक आंकड़ों से पूर्ण निष्कर्ष निकालने के खिलाफ आगाह किया और कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बारे में सावधान रहने की जरूरत है कि और अब तक जो भी डेटा मिले हैं, उसकी और जांच करने की बात कही है।

अफ्रीका में ओमिक्रॉन की स्थिति
अफ्रीकन देश बोत्सवाना में कोविड-19 का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, हालांकि, अस्पताल में भर्ती में वृद्धि नहीं देखी गई। बोत्सवाना के स्वास्थ्य मंत्री एडविन डिकोलोटी ने कहा कि,"वर्तमान में हमारे पास आईसीयू (गहन देखभाल) में केवल एक व्यक्ति है। लेकिन एक प्रवृत्ति है कि हमने देखा है कि गंभीर रूप से बीमार लोगों को टीका नहीं लगाया गया है।" दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य नियामक SAHPRA ने बुधवार को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के तीसरे बूस्टर शॉट को मंजूरी दे दी। देश में एक ही दिन में 20,000 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं और ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने के बाद ये रिकॉर्ड नंबर है।

एशिया में ओमिक्रॉन वेरिएंट
फिलीपींस ने बुधवार को फ्रांस के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट को देश से बाहर रखने की कोशिश करने के लिए फ्रांस को रेड लिस्ट में डाल दिया गया है। फिलीपींस के प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम ने बुधवार को कहा कि देश में अभी हर दिन करीब 7 हजार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने कहा कि देश में मंगलवार को 7,175 नए मामले दर्ज किए गए और 63 लोगों की मौत हुई।

पाकिस्तान के सिंध में पहला संदिग्ध मिला
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ अजरा पेचुहो ने ओमिक्रॉन वेरिएंट से संदिग्ध एक महिला मरीज के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, कराची के एक निजी अस्पताल ने 57 वर्षीय महिला रोगी में ओमिक्रॉन वेरिएंट होने की संभावना है, जिसका टीकाकरण नहीं हुआ है। सबसे डराने वाली बात ये है कि, स्वास्थ्य विभाग ने खुलासा किया कि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानि, मरीज को लोकर इन्फेक्शन हुआ है और किसी ऐसे शख्स के संपर्क में आने की वजह से, जो किसी और देश से भारत आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मरीज में वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और उसे आइसोलेट करने के लिए घर भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications