सीएम नवीन पटनायक ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, बने भारत के पहले मुख्यमंत्री

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने 10 दिवसीय विदेशी दौरे पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

रोम, 22 जूनः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने 10 दिवसीय विदेशी दौरे पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पहली बार है जब भारत के किसी राज्य का मुख्यमंत्री कैथोलिक चर्च के प्रमुख से मुलाकात कर रहा है। हालांकि पटनायक और पोप फ्रांसिस की इस बैठक को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

pope

तस्वीर-एएनआई

यूरोप के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नॉन रेसिडेंट उड़िया और इटली में पढ़ रहे राज्य के कुछ छात्रों को गुरुवार को रोम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सीएम पटनायक ओडिशा के विकास की योजनाओं पर बात करेंगे। साथ ही इनलोगों से घर वापस आने के लिए कहेंगे।

प्रवासी भारतीयों के साथ भी बैठक में भी लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री का रोम में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) मुख्यालय का दौरा करने के साथ रोम और दुबई में ओडिया डायस्पोरा से मिलने और दुबई बैठक में खाड़ी देशों के निवेशकों को लुभाने का भी कार्यक्रम है। बीते 10 वर्षों में नवीन का पहला और 22 से अधिक वर्षों में ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा विदेश दौरा है। नवीन पटनायक रोम में कृषि, खाद्य सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर प्रदेश की परिवर्तनकारी पहल पर संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के मुख्यालय में संबोधन के दौरान अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही वे यूरोप में प्रवासी भारतीयों के साथ भी बैठक करेंगे।

दुबई में उड़िया लोगों संग करेंगे संवाद

वापस लौटते वक्त नवीन पटनायक 29 जून को एक निवेशक बैठक के लिए दुबई में रुकेंगे, जिसका आयोजन ओडिशा सरकार और फिक्की द्वारा साझा रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही नवीन पटनायक दुबई में बसे उड़िया लोगों से भी बातचीत करेंगे और कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने आखिरी बार 2012 में लंदन का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+