ट्रंप के इनकार के बाद 15 अक्‍टूबर को अमेरिका में होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द

वाशिंगटन। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के वर्चुअल डिबेट में हिस्‍सा लेने से इंकार करने के बाद उनके और उनके प्रतिद्वंदी जो बिडेन के बीच 15 अक्‍टूबर को होने वाली डिबेट को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट से जुड़े आयोग ने इस बात की जानकारी दी है। आयोग ने अपने बयान में कहा है कि 15 अक्‍टूबर को कोई डिबेट नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों ने उस दिन की अपनी योजनाओं के बारे में आयोग को सूचित कर दिया है। बता दें कि अंतिम बहस 22 अक्टूबर को नैशविले, टेनेसी में होगी।

Recommended Video

      US Election 2020: Trump-Joe Biden में 15 October को नहीं होगी Presidential Debate | वनइंडिया हिंदी
      ट्रंप के इनकार के बाद 15 अक्‍टूबर को अमेरिका में होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द

      गौरतलब है कि डिबेट कमीशन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वर्चुअल डिबेट कराने की बात कही थी लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इसमे हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वर्चुअल फॉर्मेट में डिबेट कराने का कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने जो ऐलान किया है, वह मुझे स्वीकार नहीं है। मैं वर्चुअल डिबेट में हिस्सा लेने नहीं जा रहा हूं क्‍योंकि यह समय की बर्बादी है।

      ट्रंप ने कहा कि पहली डिबेट में मैंने बिडेन को हराया था और दूसरी डिबेट में भी आसानी से उन्हें हरा सकता हूं। लेकिन वर्चुअल डिबेट में मैं अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा। वहीं ट्रंप के इस बयान पर बिडेन ने कहा कि कमीशन जो सलाह देगा वह उसे मानेंगे, मुझे नहीं पता ट्रंप आगे क्या करेंगे, उनका मन हर पल बदलता है, लिहाजा मैं उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया दूं वह गैरजिम्मेदाराना होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+