पहले दिए अमेरिका ने जख्‍म अब मरहम लगाने हिरोशिमा जाएंगे राष्‍ट्रपति बराक ओबामा

वाशिंगटन। जापान का हिरोशिमा और नागासाकी इतिहास के उस पन्‍ने के गवाह है जिसमें दर्द और जख्‍मों के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा। अब अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने फैसला किया है कि वह हिरोशिमा के जख्‍मों पर थोड़ा मरहम लगाएंगे। राष्‍ट्रपति ओबामा जल्‍द ही हिरोशिमा के दौरे पर जाएंगे। ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति होंगे।

जापान से आने के बाद पीएम मोदी से होगी ओबामा की मीटिंग

After dropping nuclear bomb in Hiroshima Obama to become first US President to visit the place

व्‍हाइट हाउस ने दी जानकारी

परमाणु निशस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का पालन करते हुए ओबामा इस माह हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे हैं। हिरोशिमा में वर्ष 1945 में अमेरिका ने परमाणु बम गिराए थे जिसमें करीब 1,40,000 लोगों की जान चली गई थी।

21 से 28 मई के बीच होगा दौरा

व्हाइट हाउस की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई है। इस जानकारी के मुताबिक ओबामा 21 से 28 मई को जापान और वियतनाम की यात्रा पर होंगे और इसी दौरान वह हिरोशिमा का दौरा भी करेंगे।

पीएम आबे भी होंगे ओबामा के साथ

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट के मुताबिक ओबामा जापान के शिंजो आबे के साथ हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे। डिप्‍टी नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर बेन रोडस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ओबामा 27 मई को परमाणु बमबारी के पीड़ितों की याद में बनाए गए हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+