23 अगस्त को होगी भारत-पाक एनएसए की मुलाकात
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली एनएसए स्तर की वार्ता के लिए पाकिस्तान ने अपनी सहमति दे दी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज 23 अगस्त को भारत एनएसए स्तर की वार्ता के लिए आ सकते हैं।

सरताज अजीज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि 23 अगस्त को होने वाली एनएसए स्तर की बैठक के लिए मैं भारत जाउंगा। हालांकि भारत ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि हमें अभी तक आधिकारिक रूप से कोई सहमति पाकिस्तान की ओर से नहीं मिली है। गौरतलब है कि रूस के उल्फा शहर में पीएम मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात के दौरान एनएसए स्तर की वार्ता पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications