ट्विटर पर नहीं हैं NSA अजीत डोभाल, सरकार ने की फर्जी अकाउंट से सावधान रहने की अपील

नई दिल्ली, 8 नवंबर: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नाम से ट्विटर पर बहुत से अकाउंट हैं। कुछ में तो फॉलोवर्स की संख्या हजारों में है। रोजाना इन अकाउंट से ट्वीट भी किए जाते हैं। बहुत से लोग असली समझकर इन अकाउंट्स को फॉलो भी कर रहे थे, लेकिन अब मामले में विदेश मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर सरकार से जुड़े फेक अकाउंट से सावधान रहने की अपील की।

Twitter

मामले में सोमवार को ट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर लिखा कि महत्वपूर्ण अलर्ट! भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ट्विटर पर नहीं हैं। ऐसे में वहां पर उनके नाम से जितने भी अकाउंट चल रहे हैं, वो सभी फर्जी हैं। ऐसे में उनके नाम से जुड़े फर्जी खातों से लोगों को बचने की सलाह दी जाती है।

पड़ताल में ये बात आई सामने
वहीं जब हमने ट्विटर पर जाकर पड़ताल की तो हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं। सबसे पहले एक अकाउंट मिला जो Ajit Doval नाम से था। उसके यूजर नेम में INSAAjitDoval लिखा गया था, ताकि किसी को शक ना हो। इसके अलावा उससे रोजाना ट्वीट भी किए जा रहे। खास बात तो ये है कि इस फर्जी अकाउंट को 26 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे। इसके बाद Ajit Doval -Fan Club नाम से एक अकाउंट था। उस पर भी फॉलोवर्स की संख्या 22 हजार के पार है। इस अकाउंट से भी सरकार और सीमा विवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर ट्वीट किए जा रहे। इसके अलावा भी दर्जनों अकाउंट उनके नाम से हैं।

कहा जाता है भारत का जेम्स बांड
आपको बता दें कि अजीत डोभाल बहुत ही गंभीर स्वभाव के हैं। जब तक बहुत जरूरी ना हो, वो बयानबाजी नहीं करते हैं। उन्हें उनके काम के लिए जाना जाता है। करियर की शुरुआत में डोभाल ने पाकिस्तान में जासूसी की थी। साथ ही कई मिशन को अंजाम दिया, इस वजह से उनको भारत का जेम्स बांड भी कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+