पेरिस में टीचर पर हमला, आईएसआईएस का नाम चिल्‍लाते हुए भागा हमलावर

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास एक स्कूल में एक टीचर पर हमला हुआ है। हमला करने वाला शख्‍स चिल्ला रहा था-'ये दाएश (आईएसआईएस) है। ये एक चेतावनी है।' टीचर पर बॉक्स कटर या कैंची जैसी चीज से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक टीचर घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।

isis-attacked-teacher-in-paris

फ्रेंच मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला ओबरविलियर्स के एक स्कूल में तब हुआ जब वह क्लास में अकेले थे। उन्हें शरीर के एक तरफ और गर्दन में चोटें आई हैं।

हमलावर ने दस्ताने पहन रखे थे लेकिन उसके पास कोई हथियार नहीं था। उसने वही उठा लिया जो उसे क्लासरूम में दिखा और हमले के बाद फरार हो गया।

13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद से फ्रांस हाई अलर्ट पर है। इस हमले में 130 लोग मारे गए थे। सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश के अलावा रूस भी हवाई हमले कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+