ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 40वें स्थान पर भारत, PM मोदी ने कहा, देश लालफीताशाही के लिए नहीं जाना जाता
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, लंबे वक्त तक माना जाता था कि प्रौद्योगिकी बड़े और शक्तिशाली लोगों के लिए है। भारत ने दिखाया है कि प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण कैसे किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज बेंगलुरु टेक समिट (Bengaluru Tech Summit) का उद्धाटन करते हुए कहा कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में इस साल भारत 40 वें स्थान पर पहुंच गया है। 2015 में यह 81 वें स्थान पर था। यह कामयाबी भारतीय प्रतिभा के दम पर मिली है। पीएम मोदी ने टेली कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेंगलुरु टेक समिट (बीटीएस-22) के रजत जयंती संस्करण का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने कहा...
पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को बेंगलुरु टेक समिट (the Bengaluru Tech Summit (BTS 22)) के सिल्वर जुबली एडिशन के लिए एक पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने बेंगलुरु टेक समिट कार्यक्रम में कहा कि भारत गरीबी के खिलाफ युद्ध में तकनीक को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को अब लालफीताशाही के लिए नहीं जाना जाता है। भारत की पहचान निवेशकों को हर तरह की सुविधा देने वाले देश के तौर पर है।

यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या दोगुनी हो गई
पीएम मोदी ने कहा कि 2021 के बाद से यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या दोगुनी हो गई है। भारत अब निवेशकों के लिए रेड कार्पेट के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि चाहे एफडीआई सुधार हो या फिर ड्रोन नियमों का उदारीकरण, या सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में कदम, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं, कारोबारी सुगमता हर जगह ये बात दिखाई देती है।

ई-मार्केटप्लेस
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सरकारी ई-मार्केटप्लेस के बारे में बात की, जिसे जीईएम भी कहा जाता है । एक ऐसा मंच जहां छोटे व्यापारी और व्यवसाय सरकार की खरीद जरूरतों को पूरा करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने छोटे व्यवसायों को एक बड़ा ग्राहक खोजने में मदद की है। इससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह प्रौद्यगिकी ने ऑनलाइन टेंडरिंग में मदद की है और परियोजनाओं को गति दी है। साथ में इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। बता दें कि, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, आईटी, बीटी, एस एंड टी, कर्नाटक सरकार ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के साथ मिलकर एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट - बेंगलुरु टेक समिट के 25वें संस्करण का आयोजन किया है। BTS 2022 का केंद्रीय विषय 'Tech4NexGen' है और यह इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, डीप टेक, बायोटेक और स्टार्टअप्स पर केंद्रित होगा।

भारत के युवाओं की ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की ताकत दुनिया भर में जानी जाती है क्योंकि उन्होंने तकनीकी वैश्वीकरण सुनिश्चित किया है। मोदी ने कहा कि तकनीकी पहुंच बढ़ाकर भारतीय युवाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। देश में मोबाइल और डेटा क्रांति हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन छह करोड़ से बढ़कर 81 करोड़ हो गए हैं। स्मार्टफोन उपयोगकर्ता 15 करोड़ से बढ़कर 75 करोड़ हो गए। इंटरनेट की वृद्धि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से हो रही है।

प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, लंबे वक्त तक माना जाता था कि प्रौद्योगिकी बड़े और शक्तिशाली लोगों के लिए है। भारत ने दिखाया है कि प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण कैसे किया जाता है। भारत ने यह भी दिखाया है कि तकनीक को ह्यूमन टच कैसे दिया जाता है। भारत में प्रौद्योगिकी समानता और सशक्तिकरण की ताकत है। प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' का जिक्र करते हुए कहा कि यह लगभग 20 करोड़ परिवारों को सुरक्षा कवच प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा, इसका मतलब है, लगभग 60 करोड़ लोग। यह कार्यक्रम एक तकनीकी मंच पर आधारित है। भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया। इसे कोविन नामक एक तकनीक-आधारित मंच के जरिए संचालित किया गया।
-
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Bengaluru Water Bill: 1 अप्रैल से बेंगलुरु में पानी होगा महंगा, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर? -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Bengaluru Power Cut Alert: अगले दो दिनों तक कई इलाके में होगा मेगा पावर कट, BESCOM ने जारी किया अलर्ट -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Bengaluru Mysuru Corridor: ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कॉरिडोर एक्सपेंशन से रिंग रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या












Click it and Unblock the Notifications