नॉर्थ कोरिया के पास अभी भी 60 परमाणु हथियार: साउथ कोरिया

सियोल। साउथ कोरिया का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के पास अभी भी कम से कम 60 परमाणु बम है। इसी साल अप्रैल में अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच मीटिंग के बाद पहली बार साउथ कोरिया ने सार्वजनिक रूप से माना है कि नॉर्थ कोरिया के पास अभी भी सीक्रेट परमाणु है। साउथ कोरिया के मंत्री चो म्योंग-ग्योन ने पार्लियामेंट में कहा कि खुफिया अधिकारियों के हवाले से उन्हें इसकी जानकारी मिली है। इसी साल सिंगापुर में नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई थी, जिसमें नॉर्थ कोरिया ने अपने न्यूक्लियर वेपंस को खत्म करने का वादा किया था।

नॉर्थ कोरिया के पास अभी भी 60 परमाणु हथियार: साउथ कोरिया

हालांकि, साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को एक न्यूक्लियर स्टेट नहीं माना है। साउथ कोरियाई सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के पास 50 किलो (110 एलबीएस) हथियारयुक्त प्लूटोनियम का उत्पादन हुआ है, जो कम से कम आठ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त है। साउथ कोरियाई सरकार के इस दावे पर उनकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिकी प्रतिबंधों को झेल रहा नॉर्थ कोरिया अपने न्यूक्लियर हथियारों के साइट्स को खत्म करने का दावा कर चुका है, लेकिन ट्रंप ने फिलहाल किम जोंग उन के देश से आर्थिक प्रतिबंध हटाए हैं। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि उन्होंने न्यूक्लियर हथियारों पर कदम उठाए हैं, लेकिन अमेरिका ने अभी भी उनके खिलाफ प्रतिबंधों को खत्म नहीं किया है।

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो आने वाले कुछ महीनों में नॉर्थ कोरिया का दौरा कर सकते हैं, जो ट्रंप और किम के बीच होने वाली दूसरी मीटिंग को लेकर शेड्यूल फिक्स करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'मैं और किम एक दूसरे से प्यार करते हैं'

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+