'मैं और किम एक दूसरे से प्यार करते हैं'
वॉशिंगटन। कभी एक दूसरे को न्यूक्लियर अटैक से मारने की धमकी देने वाले इन दिनों ट्रंप और किम के बीच प्यार उमड़ रहा है। अमेरिका के राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब से उन्हें नॉर्थ कोरिया से लेटर प्राप्त हुआ है, तभी से उन्हें किम जोंग उन से प्यार हो गया है। पश्चिमी वर्जीनिया में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि 'मैं उसे पसंद करता हूं और वह मुझसे।' राष्ट्रपति ट्रंप ने रैली के दौरान नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन के साथ हाल ही में अपने बेहतर सुधार की सराहना की।

ट्रंप ने कहा, 'हम प्यार में पड़ गए, ओके? वास्तव में। उन्होंने मुझे बेहद एक खूबसूरत लेटर लिखा। हम प्यार में पड़ गए हैं।' ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के साथ बढ़ते रिश्तों को मीडिया ने हमेशा आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि अब वे (मीडिया) कहेंगे, ' डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह प्यार में पड़ गए हैं। यह कितना भयनाक है? कितना अनपेक्षित है। अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव में रैली को संबोधित कर रहे ट्रंप की इन बातों से लोगों ने बहुत ठहाके लगाए।
इसी साल अप्रैल में हुई ऐतिहासिक सिंगापुर मीटिंग के बाद किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मिलने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, किम और ट्रंप की दूसरी मुलाकात को लेकर फिलहाल शेड्यूल तय नहीं हो पाया है। इससे पहले सयुंक्त राष्ट्र महासभा में भी ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया की बदलते रवैये और उनके कमिटमेंट को लेकर प्रशंसा की थी।
हालांकि, संयु्क्त राष्ट्र महासभा में नॉर्थ कोरिया ने विदेश मंत्री ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि उनके न्यूक्लियर साइटों को खत्म करने के बाद भी अमेरिका ने अभी तक उनपर लगे प्रतिबंधों को हटाने का काम नहीं किया है। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वे हमारे खिलाफ प्रतिबंध लगाकर हमें घुटनों के बल बिठा देंगे, तो यह दु:स्वप्न से ज्यादा कुछ नहीं है।
ये भी पढें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग से दूसरी मीटिंग बहुत जल्द












Click it and Unblock the Notifications