उत्तर कोरिया की सनक के आगे अमेरिका फेल! बैलिस्टिक मिसाइल टेस्टिंग से थर्राया जापान और दक्षिण कोरिया
ballistic missile, North Korea, North Korea launches ballistic missile, submarine launch, ballistic missile, US on North Korea, Kim Jong Un, Kim Jong News, बैलिस्टिक मिसाइल, उत्तर कोरिया, उत्तर कोरिया ने लॉन्च की बैलिस्
प्योंगयांग, 20 अक्टूबर: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर खलबली मचा दी है। आए दिन हथियारों को लेकर कुछ ना कुछ टेंशन देने वाले देश नार्थ कोरिया ने फिर से सुपरपावर अमेरिका को खुलेआम चुनौती दे दी है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की जानकारी दी है। वहीं उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने परीक्षण के एक दिन बाद यानी बुधवार को पनडुब्बी (submarine) से नई बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चिंग की पुष्टि की है।

सरकारी मीडिया ने की परीक्षण की पुष्टि
वहां की सरकारी मीडिया ने बुधवार को एक बयान में बताया कि उत्तर कोरिया ने एक पनडुब्बी से नई, छोटी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। मिसाइल को सिनपो के आसपास के क्षेत्र में समुद्र से लॉन्च किया गया था। सरकारी मीडिया का यह बयान दक्षिण कोरिया की सेना की रिपोर्ट किए जाने के एक दिन बाद आया है। मंगलवार (19 अक्टूबर ) को हुए इस लॉन्चिंग की कुछ हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें भी सामनेे आई है, इस प्रक्षेपण को सिनपो नेवल शिपयार्ड से बाहर एक गोरा क्लास पनडुब्बी से दागा गया था।

टेंशन में दक्षिण कोरिया और जापान!
दक्षिण कोरियाई सैन्य सूत्रों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यूएस/एसके खुफिया अधिकारियों ने परीक्षण के संकेतों की पहचान की, जो प्रक्षेपण स्थल की निगरानी कर रही थी। दक्षिण कोरिया की सेना ने एक अलर्ट में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र में प्रक्षेपण किया है। दक्षिण कोरिया के मुताबिक दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्री तट के पास पनडुब्बी से SLBM दागी है। जो 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई पर लगभग 450 किमी की दूरी तक गई।

उत्तर कोरिया ने 'नई तरह की मिसाइल' बताया
उत्तर कोरिया की इस बैलिस्टिक मिसाइल ( SLBM) को सरकारी मीडिया ने 'नई तरह की मिसाइल' कहा है। इस मिसाइल में एडवांस कंट्रोल गाइडेंस टेक्नोलॉजी को यूज किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसको भी उसी सबमरीन से दागी गई है, जिसका इस्तेमाल 5 साल पहले उत्तर कोरिया ने अपनी पहली बैलिस्टिक मिसाइल के टेस्टिंग के लिए किया गया था। इस प्रक्षेपण केंद्र सिंपो शहर के पास है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने यहां मिसाइल टेस्टिंग पर बैन कर रखा है।

अमेरिका की नहीं सुन रहा उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया की इस मिसाइल को सबसे हाईटेक हथियार बताया जा रहा है। पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों की आधुनिक मिसाइल है। अमेरिका ने उत्तर कोरिया के इस कदम की कड़ी निंदा की है। इसी के साथ व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया से 'उकसाने' वाले कदमों से परहेज करने की अपील की है। बता दें कि दावा किया जा रहा है कि यह वही मिसाइल है, जिसकी तस्वीरें जनवरी में रिलीज की गई थी।

किम जोंग उन परीक्षण में मौजूद नहीं
उत्तर कोरिया ने हाल के वर्षों में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ कई परीक्षण किए हैं। इधर, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के मंगलवार के परीक्षण में शामिल होने की सूचना नहीं मिली। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने मंगलवार को कहा कि मिसाइल को सिनपो के आसपास के क्षेत्र में समुद्र से लॉन्च किया गया था, जहां उत्तर कोरिया पनडुब्बियों के साथ-साथ एसएलबीएम के परीक्षण के लिए उपकरण रखता है।
High resolution photos from yesterdays North Korean SLBM launch which was fired from a Gorae-class Submarine out of Sinpo Naval Shipyard. pic.twitter.com/7Deepqe99u
— Aircraft Spots (@AircraftSpots) October 20, 2021












Click it and Unblock the Notifications