उत्तर कोरिया में टॉप जनरल बर्खास्त, सेना को मिला आर-पार की लड़ाई के आदेश, क्यों भड़के किम जोंग उन?
North Korea News: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना के शीर्ष जनरल को हटा दिया है। इसके साथ ही, किम जोंग उन ने अपनी सेना को हथियारों के उत्पादन में वृद्धि, सैन्य अभ्यास के विस्तार और जंग की संभावना को देखते हुए, युद्ध की तैयारी करने का आह्वान किया है।
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए ने गुरुवार को उन दुश्मनों का नाम लिए बिना बताया, कि किम जोंग उन ने, केंद्रीय सैन्य आयोग की एक बैठक में यह टिप्पणी की है, जिसमें उत्तर कोरिया के दुश्मनों को रोकने के लिए, जवाबी हमला करने योजना पर चर्चा की गई है।

उत्तर कोरिया ने बदला टॉप जनरल
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने गुरुवार को कहा है, कि ऐसा मालूम होता है, कि उत्तर कोरिया "अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है"।
केसीएनए ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया, कि उत्तर कोरिया के शीर्ष जनरल, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ पाक सु इल को भी "बर्खास्त" कर दिया गया है। उन्होंने लगभग सात महीने तक अपनी भूमिका निभाई थी।
पाक सु इल के जगह पर जनरल री योंग गिल ने ले लिया है, जो पहले देश के रक्षा मंत्री के साथ-साथ अपने पारंपरिक सैनिकों के शीर्ष कमांडर के रूप में कार्य करते थे। री योंग ने पहले भी सेना प्रमुख के रूप में काम किया है।
जब 2016 में री योंग को बदला गया था, तो उनकी बर्खास्तगी और उसके बाद उत्तर कोरिया में आधिकारिक कार्यक्रमों से अनुपस्थिति ने दक्षिण कोरिया में अटकलें लगाईं थीं, कि उन्हें मार दिया गया है। हालांकि, कुछ महीनों बाद री योंग फिर से सार्वजनिक कार्यक्रम में उस वक्त दिखाई दिए, जब उन्हें सेना में एक अन्य वरिष्ठ पद पर नामित किया गया।
केसीएनए ने कहा, कि किम जोंग और केंद्रीय सैन्य आयोग के बीच बुधवार को बैठक की गई है, जिसमें युद्ध की स्थिति में फौरन पूरी तकत के साथ हमला करने, पूरी ताकत के साथ हमला करने के लिए साधनों को सुरक्षित करने और युद्ध की स्थिति में एक संपूर्ण युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
इसके अलावा, बैठक के दौरान किम जोंग उन ने अपनी सेना को 'सभी युद्ध सामग्रियों, हथियारों और उपकरणों का बड़े पैमाने पर निर्माण करने का आदेश दिया है।' केसीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि किम जोंग उन ने "नए तैनात किए गए लेटेस्ट हथियारों और उपकरणों को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए सक्रिय रूप से, वास्तविक युद्धाभ्यास आयोजित करने का भी आह्वान किया है।"
केसीएनए के मुताबिक, किम ने देश की हथियार उत्पादन क्षमता के विस्तार का लक्ष्य रखा है। हालांकि, रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
उत्तर कोरिया के निशाने पर कौन?
अमेरिका का दावा है, कि उत्तर कोरिया ने हथियारों का उत्पादन बढ़ाने का फैसला रूस में भेजने के लिए लिया है। अमेरिका को शक है, कि उत्तर कोरिया यूक्रेन युद्ध में रूस को हथियार बेचने के लिए हथियारों का उत्पादन बढ़ा राह है, जिसमें तोपखाने के गोले, रॉकेट और मिसाइलें शामिल हैं।
हालांकि, रूस और उत्तर कोरिया ने अमेरिका के इस दावे का खंडन किया है। लेकिन, पिछले महीने के अंत में उत्तर कोरिया के सरकारी कार्यक्रम में रूस के रक्षा मत्री सर्गेई सोइगु पहुंचे थे और किम जोंग उन ने खुद उन्हें उत्तर कोरिया का हथियारों का भंडार दिखाया था।
वहीं, यूक्रेन युद्ध में रूस को अब हथियारों की कमी होने लगी है।
पिछले हफ्ते, किम जोंग ने हथियार कारखानों का दौरा किया था, जहां उन्होंने मिसाइल इंजन, तोपखाने और अन्य हथियार बनाने का आदेश दिया था।
उत्तर कोरिया ने पिछले महीने एक बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने हथियारों की प्रदर्शनी लगाई थी। इस दौरान किम जोंग ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को बैलिस्टिक मिसाइलों और जासूसी ड्रोन सहित देश के नवीनतम और सबसे उन्नत हथियारों को दिखाया था।












Click it and Unblock the Notifications