उत्‍तर कोरिया को फिर लगा झटका, मिसाइल परीक्षण हुआ फेल

अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मध्‍यम रेंज की मिसाइल मुसुडन का परीक्षण उत्‍तर कोरिया ने करने की कोशिश की थी।

सियोल। परमाणु परीक्षण के जरिए दुनिया भर की नाक में दम करने वाले उत्‍तर कोरिया का एक और मिसाइल परीक्षण फेल हो गया है।

musudan missile

फेल हुआ मिसाइल टेस्‍ट

इस बात की पुष्टि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने की है। साथ ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्‍तर कोरिया के मिसाइल हमलों का जवाब देने की लिए आपसी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मध्‍यम रेंज की मिसाइल मुसुडन का परीक्षण उत्‍तर कोरिया ने करने की कोशिश की थी। यह परीक्षण पश्चिम में कुसॉंग शहर के पास किया गया था। पर यह सफल नहीं हो पाया।

musudan missile

अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिल कर करेंगे काम

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के सुरक्षा काउंसिल के प्रस्‍तावों के खिलाफ जाने वाले उत्‍तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों का जवाब देने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने वाशिंगटन में बोलस्‍टर मिलिट्री और डिप्‍लोमेटिक प्रयासों को बढ़ाने का फैसला किया है।

दक्षिण कोरिया की सेनाओं के प्रमुखों ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उत्‍तर कोरिया अवैध काम करके लगातार हमें उकसाने का काम कर रहा है।

musudan missile

जापान ने भी दर्ज कराया विरोध

वहीं जापान ने इस मिसाइल लांच को लेकर अपना व‍िरोध दर्ज कराया है। जापान ने कहा है कि वो अधिकारिक तौर पर बीजिंग में स्थित उत्‍तर कोरिया की एंबेसी में अपना विरोध दर्ज कराएगा।

उत्‍तर कोरिया ने पिछले सात महीने में आठ बार मिसाइल लांच करने की कोशिश की है। पर यह सभी फेल हो गए हैं। उत्‍तर कोरिया ने यह मिसाइल लांच मोबाइल लांचर्स के जरिए किए थे। उत्‍तर कोरिया की मिसाइल की मारक क्षमता 3000 किलोमीटर तक होती। अगर यह परीक्षण सफल हो जाता तो।

musudan missile

उत्‍तर कोरिया की धमकी , करते रहेंगे परमाणु परीक्षण

उत्‍तर कोरिया ने इस साल 9 सिंतबर को ही अपना पांचवां परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद से ही उत्‍तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान लामबंद होना शुरू हो गए थे।

उत्‍तर कोरिया ने जून में 400 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मुसुडन मिसाइल का परीक्षण किया था। इस मिसाइल की मारक क्षमता जापान की दूरी से 50 फीसदी ज्‍यादा थी। दक्षिण कोरिया की न्‍यूज एजेंसी योनहॉप ने उत्‍तर कोरिया के मीडिया के हवाले से लिखा है कि उत्‍तर कोरिया अपने सेटेलाइट लांच करना जारी रखेगा, चाहे दक्षिण कोरिया कितना भी व‍िरोध कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+