उत्तर कोरिया 'न्यूक्लियर टेस्ट'की कर रहा तैयारी, IAEA ने दिए संकेत, टेंशन में आई दुनिया
आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि उत्तर कोरिया के संभावित न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर दुनिया के माथे पर चिंता की एक नई लकीर खिंच गई है।
उत्तर कोरिया (North Korea) कभी भी परमाणु बम( Nuclear Test) का परीक्षण कर सकता है। अभी तक तो वह सिर्फ मिसाइल का परीक्षण कर रहा था, जिसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले से ही तानाशाह किम जोंग उन पर नाराज थे और दक्षिण कोरिया टेंशन में था। अब जो खबर आ रही है उससे दोनों देशों का पारा हाई हो जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख का कहना है कि उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर टेस्ट करने की संभावना है जिसको लेकर पूरी दुनिया अपनी सांस रोके खड़ी। इस खबर ने एक बार फिर से दुनिया को मुसिबत में डाल दिया है।

उत्तर कोरिया करेगा न्यूक्लियर टेस्ट
खबर है कि पांच साल तक चुप रहने के बाद अब किम जोंग उन एक बार फिर से देश की परमाणु हमले की क्षमता का खुलकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए वह जल्द ही न्यूक्लियर टेस्ट कर सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने इसकी चेतावनी देते हुए कहा कि प्योंगयांग न्यूक्लियर टेस्ट करके उन्नत हथियार क्षमताओं के विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा।

टेंशन में दुनिया
आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि उत्तर कोरिया के संभावित न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर दुनिया के माथे पर चिंता की एक नई लकीर खिंच गई है। बेलगाम उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से पिछले दिनों जापान काफी परेशान हुआ था। किम जोंग उन ने पिछले दिनों एक के बाद एक कई खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण किया था। राफेल ग्रासी ने कहा कि, हम उत्तर कोरिया के हर एक कदम पर नजर बनाए हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कोई परमाणु परीक्षण न हो लेकिन दुर्भाग्य से संकेत हमें दूसरी दिशा में ले जा रही है जो दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

अमेरिका दे चुका है चेतावनी
उत्तर कोरिया ने जापान के लोगों के मन में डर पैदा कर दिया था क्योंकि जापानी लोगों ने अचानक से टोक्यो के आसमान में उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल जो देख ली थी। इसके बाद सिक्योरिटी सिस्टम ने इस मिसाइल को इंटरसेप्ट करते हुए सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया था। जापान के कई शहरों में सड़कों पर सायरन बजने शुरू हो गए थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि, लोगों से किसी भी बिल्डिंग में शेल्टर लेने की अपील की जाने लगी थी।

जापान को परेशान किया
हालांकि मिसाइल से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह ऊपर से गुजरती हुए प्रशांत महासागर में गिर गई। जब तक मिसाइल जापान के हवाई क्षेत्र में रही, वहां हड़कंप की स्थिति नजर आई। बाद में लोगों को ये जानकारी मिली की बैलिस्टिक मिसाइल नॉर्थ कोरिया ने दागी थी। उत्तर कोरिया के मिसाइलों के परीक्षण को लेकर अमेरिका कई बार उसे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दे चुका है। हालांकि, किम जोंग उन को अमेरिका के किसी भी बात का कोई भी असर नहीं होता है। इसका नतीजा यह है कि वह अब मिसाइल परीक्षण के बाद संभावित न्यूक्लियर बम का परीक्षण करने जा रहा है।

उत्तर कोरिया को जवाब मिलेगा
दक्षिण कोरिया के प्रथम उप विदेश मंत्री चो ह्यून-डोंग ने टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीनों सहयोगी "इस बात पर सहमत हुए थे कि यदि उत्तर कोरिया सातवें परमाणु परीक्षण की तैयारी करता है तो इसकी कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी। बता दें कि उत्तर कोरिया की ओर से यह हालिया मिसाइल परीक्षण था जिसने कोरिया प्रायद्वीप पर तनाव को बढ़ा दिया है। अब इस बात की आशंका बढ़ गई है कि उत्तर कोरिया पांच साल में अपना पहला परमाणु परीक्षण कर सकता है। क्रूज मिसाइलों ने समुद्र के ऊपर 2000 किमी की यात्रा की और दावे के अनुसार अपने टारगेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया था। किम जोंग ने मिसाइलों का टेस्ट कर अपने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications