Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kim Jong Un: ‘दुश्मन ने उकसाया तो परमाणु हमला कर देंगे’, तानाशाह किम जोंग ने फिर दी न्यूक्लियर अटैक की धमकी

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर से अपने दुश्मन देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। किम जोंग ने कहा है कि अगर कोई उन्हें परमाणु हथियारों से उकसाता है तो प्योंगयांग परमाणु हमला करने से कभी नहीं हिचकिचाएगा।

केसीएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग ने यह बयान तब दिया जब वह इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के हालिया प्रक्षेपण अभ्यास को लेकर अपने सैनिकों से मुलाकात कर रहे थे।

Kim Jong Warns Nuclear Attack

केसीएनए ने बताया, "उन्होंने कहा कि इस बार उनकी दृढ़ सैन्य गतिविधि और परमाणु रणनीति, आक्रामक जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर कोई दुश्मन हमें उकसाता है तो उत्तर कोरिया परमाणु हमला करने में भी जरा भी संकोच नहीं करेगा।'

बता दें कि उत्तर कोरिया ने अपनी परमाणु ताकत में इजाफा करने के लिए सोमवार के मिसाइल लॉन्च में ठोस ईंधन आधारित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का इस्तेमाल किया था। इस लॉन्च के बाद जापान, दक्षिण कोरिया सहित अमेरिका आदि देशों ने चिंता जाहिर की थी।

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के शीर्ष राजनयिकों ने बुधवार को उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की और उत्तर कोरिया से बिना किसी पूर्व शर्त के ठोस बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया , उत्तर कोरिया के सामूहिक विनाश के अवैध हथियारों (डब्ल्यूएमडी) और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के निरंतर विकास के विरोध में एक साथ खड़े हैं ।

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के पास कई ऐसी मिसाइलें हैं, जो दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका तक परमाणु हमला करने में सक्षम हैं। ये मिसाइलें अमेरिका सहित उसके मित्र राष्ट्रों के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात हैं।

इससे पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी कि अगर उसके या उसके सहयोगियों के खिलाफ कोई भी परमाणु हमला हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिका ने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु हमला अस्वीकार्य है और इसके कारण किम जोंग के शासन का अंत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+