उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका को बार-बार चुनौती दे रहे किम जोंग-उन

उत्तर कोरिया ने साल 2022 में अबतक नौवां बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। कोरियाई प्रायद्वीप पर सैन्य तनाव इस साल तेजी से बढ़ गया है क्योंकि प्योंगयांग ने उत्तर कोरिया ने 20 से अधिक कम दूरी की मिसाइलें दागी थीं। हैं।

North Korea launches two ballistic missiles

Image: PTI

उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी तट से एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने ऐसा दावा किया है। उत्तर कोरिया ने साल 2022 में अबतक नौवां बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। कोरियाई प्रायद्वीप पर सैन्य तनाव इस साल तेजी से बढ़ गया है क्योंकि प्योंगयांग ने उत्तर कोरिया ने 20 से अधिक कम दूरी की मिसाइलें दागी थीं। हैं। इस साल उत्तरी कोरिया ने दर्जनों मिसाइल परीक्षण किए हैं।

जापान ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की

दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है जिन्हें उत्तर प्योंगान प्रांत के टोंगचांग-री क्षेत्र से दागा गया था। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है। जापान ने कहा है कि उत्तर कोरिया की संदिग्ध मिसाइल जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच समंदर में गिरी। जापान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मिसाइलों ने लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरी और लगभग 550 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंची। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि मिसाइल जापानी तट से कितनी दूरी पर थी। जापानी मीडिया ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी।

पिछले महीने उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

वरिष्ठ उप रक्षा मंत्री तोशीरो इनो ने कहा, "यह हमारे देश, इस क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।" इससे पहले 18 नवंबर को उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया था। अमेरिका और जापान ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा बताया और उत्तर कोरिया के गैर कानूनी शस्त्र विकास कार्यक्रम व बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण को रोकने पर जोर दिया। वहीं, उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अमेरिका और पश्चिमी देशों की उकसावे की कार्रवाई के जवाब में ये परीक्षण कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+