North Korea ने जापान सागर में फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका ले सकता है बड़ा कदम
कोरियाई प्रायद्वीप में नॉर्थ कोरिया ने एक बार हैरान करने वाली हरकत की है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव को नए स्तर पर ले जाने का काम हुआ है। जापान ने दावा किया है कि बुधवार को नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर अपनी बैलिस्टिक दागी है।

सियोल। कोरियाई प्रायद्वीप में नॉर्थ कोरिया ने एक बार हैरान करने वाली हरकत की है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव को नए स्तर पर ले जाने का काम हुआ है। जापान ने दावा किया है कि बुधवार को नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर अपनी बैलिस्टिक दागी है। नॉर्थ कोरिया ने पिछली बार की तरह इस बार भी अपनी मिसाइल को जापान सागर की तरफ दागी है।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ऑफिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, 'नॉर्थ की तरफ से एक मिसाइल दागी गई है, जो ऐसा लगता है कि यह मिसाइल जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में आकर गिरी है। जो भी कोई नई सूचना आएगी, हम आपको पहुंचाएंगे।' वहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल जापान सागर में जाकर क्रैश हुई है।
नॉर्थ कोरिया की इस हरकत के बाद पेंटागन ने कहा कि इस मिसाइल का पता लगा लिया गया है और वे स्थितियों की जांच कर रहे हैं और इस बारे में अधिक जानकारी जल्द ही पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। साउथ कोरियाई मिलिट्री के एक अधिकारी ने NBC बात करते हुए कहा कि हमने इस मिसाइल का पता लगाया है वो नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल ही है।
इससे पहले भी नॉर्थ कोरिया ने जापान सागर में मिसाइल दाग कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस बार फिर से नॉर्थ कोरिया ने वही हरकत की है, जिसको लेकर इस क्षेत्र अमेरिका कोई बड़ा कदम ले सकता है।












Click it and Unblock the Notifications