उत्तर कोरिया ने हफ्तेभर के भीतर दागी दूसरी मिसाइल, किम जोंग उन की कसम दिलाई याद

प्योंगयांग, 11 जनवरी। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है, जब उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी है. दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के अधिकारियों ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में अस्थिरता फैलने की खतरा है.
दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उनका अनुमान है कि संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल सुबह 7.27 बजे उत्तर कोरिया के एक भीतरी इलाके से इसके पूर्वी तट की ओर समंदर की तरफ दागी गई है. दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें सदस्यों ने चिंता जतायी कि यह मिसाइल ऐसे समय दागी गई, जब इलाके में स्थिरता बेहद जरूरी है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में उत्तर कोरिया से बातचीत और आपसी सहयोग बहाल करने की अपील की गई है. अमेरिकी सेना की इंडो-पैसेफिक कमांड ने कहा है कि उसे परीक्षण की जानकारी है और वह अपने साथियों के साथ संवाद में है. जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि मिसाइल ने 700 किमी का सफर तय किया और यह जापान के एक्सक्लूसिव इकनॉमिक जोन में गिरी है. जापान सरकार के बयान के मुताबिक उनके किसी विमान या जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा है.

परीक्षण ने याद दिलाई किम जोंग की कसम
परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह बुधवार को एक हाइपरसॉनिक मिसाइल के परीक्षण का दावा किया था. इससे पहले नए साल के मौके पर उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और उत्तर कोरिया से बातचीत थमने के बाद सैन्य क्षमता बढ़ाने की बात कही थी. हाइपरसॉनिक मिसाइल परीक्षण को उनके इसी बयान के मद्देनजर देखा गया था.
सियोल की यूहा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रोफेसर लीफ एरिक इसली कहते हैं कि बार-बार मिसाइल परीक्षण करके उत्तर कोरिया यह संदेश देना चाहता है कि अब वह मिसाइल क्षमता में मजबूत हो गया है और इससे वह खुद को आत्मरक्षा में सक्षम दिखाना चाहता है. एसली के मुताबिक, "इसी के साथ उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों को चुनौती भी दे रहा है."
संयुक्त राष्ट्र में की गई आलोचना
मंगलवार को हुआ यह परीक्षण इस मायने में भी अहम है कि सोमवार को ही अमेरिका ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में पिछले सप्ताह हुए परीक्षण की निंदा की है. इस प्रस्ताव में फ्रांस, आयरलैंड, जापान, ब्रिटेन और अल्बानिया भी शामिल थे. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर कोई भी बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु परीक्षण न करने की पाबंदी लगा रखी है और इस क्रम में देश पर कई पाबंदियां भी लगाई हैं.

हालांकि, चीन और रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ऊपर उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंध नरम करने और निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाने का दबाव बना रहे हैं. उत्तर कोरिया का कहना है कि वह सिर्फ तभी बातचीत के लिए तैयार है, जब अमेरिका पाबंदियों और सैन्य अभ्यास जैसी अपनी 'द्वेषपूर्ण नीतियों' पर लगाम लगाएगा. तमाम विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया शायद ही कभी अपने परमाणु हथियार नष्ट करे. वहीं उत्तर कोरिया अपने सैन्य अभ्यास को आत्मरक्षा में उठाए गए कदम बताता है.
यूहा यूनिवर्सिटी के ही एक और प्रोफेसर पार्क वॉन गॉन कहते हैं, "इन परीक्षणों को बीजिंग में अगले महीने आयोजित होने जा रहे विंटर ओलंपिक के चश्मे से भी देखा जा सकता है. उत्तर कोरिया के इसमें हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसकी वजह बताई गई कि उसने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया." उत्तर कोरिया ने द्वेषपूर्ण नीतियों का हवाला देकर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया था.
वीएस/एमजे (रॉयटर्स, एएफपी)
Source: DW
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications