अमेरिका से युद्ध के खतरे के बीच नॉर्थ कोरिया में बगावत, गुस्साए लोगों ने किम के पूर्वजों को बनाया निशाना
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए लगातार अपनी सुरक्षा बढाने में लगा है। सुरक्षा के खातिर किम जोंग उन अरबों डॉलर न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम पर खर्च कर चुका है। दूसरी ओर किम जोंग उन अपने ही पूर्वज और नॉर्थ कोरिया के पूर्व नेताओं के कांसे की स्टेच्यू बनाने में लगा है। इस बीच नॉर्थ कोरिया के कई लोग किम जोंग उन और देश में तानाशाह पार्टी से परेशान है और उन स्टेच्यू पर हमले कर रहे हैं।

युद्ध की आहट के बीच किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया को भयंकर अकाल और भूखमरी की ओर धकेल दिया है। देश में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए नॉर्थ कोरिया में कई लोग किम जोंग उन और उनकी पार्टी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के लोग इस बात से परेशान है कि जहां एक तरफ देश का एक बड़ा हिस्सा भूख से मर रहा है तो वहीं, उनका तानाशाह न्यूक्लियर बम का टेस्ट कर युद्ध जैसे हालात खड़े करने में जुटा है।
नॉर्थ कोरिया के एक नागरिक ने साउथ कोरियाई न्यूज एजेंसी को बताया कि लोग किम तानाशाहों के स्टेच्यू पर निशाना बना रहे हैं। साथ में उसने कहा कि नॉर्थ कोरियाई सरकार देश भर में किम परिवार के पूर्व तीन जनरल के स्टेच्यू को प्रकाशित करने के लिए रोशनी का प्रयोग कर रही है और उन्हें रंगा जा रहा है। साथ ही कोई नाराज लोग उन्हें नुकसान ना पहुंचाए, इसलिए उनकी देखभाल के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
जापान के एक्सपर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के नाराज लोग लगातार तानाशाहों के स्टेच्यू को निशाना बना रही है। प्रोफेसर तोशिमिट्सु शिग्मुरा के ने टेलेग्राफ से की बातचीत में कहा, 'किम परिवार के स्टेच्यू और उनके स्मारकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई है। खासकर शहर से दूर इलाकों में। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरियाई लोगों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है और यंग जनरेशन अपने नेता किम जोंग उन से सबसे ज्यादा परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications