वाशिंगटन में न्यूक्लियर समिट और नॉर्थ कोरिया में मिसाइल टेस्ट
सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस समय वाशिंगटन में न्यूक्लियर सिक्योरिटी समिट को होस्ट कर रहे हैं जिसमें नॉर्थ कोरिया के पास बढ़ते परमाणु हथियारों पर चर्चा हो रही है। दूसरी ओर इन सबसे बेखबर और ओबामा को ढेंगा दिखाते हुए नॉर्थ कोरिया के एक ओर मिसाइल टेस्ट की खबरें हैं।

साउथ कोरिया के अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।साउथ कोरिया की ओर से कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को अपने पूर्वी तट के पास से शासद एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
आईएसआईएस की तर्ज पर अमेरिका को धमकी देता नॉर्थ कोरिया
यह नॉर्थ कोरिया की ओर से सिलसिलेवार ढंग से दागी गई मिसाइलों में से सबसे हालिया मिसाइल है। नॅार्थ कोरिया की ओर से छह जनवरी को किए गए चौथे परमाणु परीक्षण के बाद से कोरियन हिस्से में तनाव बढ़ गया है।
साउथ कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पूर्वी शहर सोंडोक से दागी गई। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मिसाइल के स्ट्राइक रेंज की पुष्टि नहीं हो सकी है।
टेस्ट ऐसे समय हुआ है जब न्यूक्लियर सिक्योरिटी समिट में राष्ट्रपति ओबामा और चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं के बीच की बातचीत का प्रमुख बिंदु उत्तर कोरिया ही है।












Click it and Unblock the Notifications