उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका के खिलाफ क्यों आगबबूला हुईं किम जोंग की बहन?

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागकर सीधे तौर पर अमेरिका को कड़ी चुनौती दे दी है, लिहाजा माना जा रहा है, कि अब अमेरिका और दक्षिण कोरिया में इस बात को लेकर चर्चा होगी, कि वे प्योंगयांग को कैसे जवाब दे सकते हैं।

North Korea News

North Korea News: जनवरी महीने में शांत रहने वाले उत्तर कोरिया एक बार फिर से उग्र हो गया है और फरवरी महीने में किम जोंग उन के आदेश के बाद एक के बाद एक मिसाइलों का परीक्षण करने लगा है। शनिवार के बाद एक बार फिर से उत्तर कोरिया ने सोमवार को भी अपने समुद्र की पूर्वी तट से कम दूरी की कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा है, जिसके बाद कोरियाई प्रायद्वीप में फिर से तनाव फैल गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है, कि दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का प्रक्षेपण किया था और इस बार बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई है। यानि, उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से अपनी गतिविधियों को शुरू कर दिया है।

दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा है, कि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के ठीक उत्तर में एक पश्चिमी तटीय शहर से दो प्रक्षेपणों का पता लगाया है। दक्षिण कोरिया ने कहा है, कि उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण के बाद उसने अपनी निगरानी एक्टिविटिज को बढ़ा दिया है, और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ नजदीकी कॉर्डिनेशन के साथ काम कर रहा है। जापान के कोस्ट गार्ड ने भी उत्तर कोरिया द्वारा संभावित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर चेतावनी जारी की है। जापानी कोस्ट गार्ड ने जापानी रक्षा मंत्रालय की सूचना के हवाले से कहा है, कि माना जा रहा है कि पहली मिसाइल पानी में गिरी है। जापान की क्योदो न्यूज ने कहा है, कि एक मिसाइल जापान की एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के बाहर गिरी है।

किम जोंग की बहन की चेतावनी

किम जोंग की बहन की चेतावनी

इसके साथ ही सोमवार की सुबह उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन की बहन ने मिसाइल दागने के बाद अमेरिका की सीधी चेतावनी दी है। किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने एक बयान जारी कर अमेरिकी हथियारों के प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी है और उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिकी रणनीतिक हथियारों के जमावड़े को 'अमेरिकी पागलपन' करार दिया है। अपने बयान में उन्होंने अमेरिका को "सबसे खराब पागल" कहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम यो जोंग का बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, कि "प्रशांत क्षेत्र में हमारी फायरिंग रेंज अमेरिकी सेना के एक्शन कैरेक्टर पर निर्भर करती है।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कि "हम अमेरिकी सेना के रणनीतिक स्ट्राइक को अच्छी तरह से जानते हैं।" आपको बता दें, कि हाल फिलहाल अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर कोरियाई प्रायद्वीप में संयुक्त सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं।

Recommended Video

    North Korea Vs South Korea: तानाशाह Kim Jong की एक और सनक, दागी Ballistic Missile | वनइंडिया हिंदी
    किस रेंज की है उत्तर कोरिया की मिसाइलें

    किस रेंज की है उत्तर कोरिया की मिसाइलें

    हालांकि, किम यो जोंग ने ये नहीं बताया, कि उत्तर कोरिया ने जिन मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है, उनका रेंज और उनकी क्षमता क्या थीं, लेकिन माना जा रहा है, कि उनकी बौखलाहट अमेरिकी सेना के B-1 सुपरसोनिक बमवर्षक फाइटर जेट्स को लेकर थी, जिसने रविवार को दक्षिण कोरिया की सेना के साथ युद्धाभ्यास किया है। इस फाइटर जेट में परमाणु बम गिराने की भी क्षमता है और माना जा रहा है, कि B-1 सुपरसोनिक बमवर्षक फाइटर जेट्स के मंडराने के बाद ही उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से ह्वासोंग-15 ICBM का प्रक्षेपण किया था और फिर सोमवार को उसने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को कहा है, कि ICBM परीक्षण उत्तर कोरिया की "घातक" परमाणु हमले की क्षमता को बढ़ाने और उत्तर कोरिया की हथियारों की विश्वसनीयता और परमाणु बल की युद्ध की तैयारी को सत्यापित करने के लिए था। वहीं, किम यो जोंग ने रविवार को अपने पहले के बयान में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच आगामी सैन्य अभ्यास को लेकर अतिरिक्त शक्तिशाली कदम उठाने की धमकी दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+