उत्तर कोरिया ने दागी 4 मिसाइलें, जापान के समुद्र में 3 गिरीं, अमेरिका में खलबली
उत्तर कोरिया के डोंगचांग री-लोंग मिसाइल स्थल के पास से आज सुबह 7.36 बजे चार प्रोजेक्टाइल दागे गए हैं।
सियोल। एक बार फिर से उत्तर कोरिया ने कुछ ऐसा किया है जिसके चलते कोरियाई प्रायद्वीप में फिर से तनाव बढ़ सकता है। आज सुबह करीब 7.36 बजे उत्तर कोरिया ने 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने मीडिया को दी है।

उत्तर कोरिया ने 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
जेसीएस की ओर से जो बयान आया है उसके मुताबिक उत्तर कोरिया के डोंगचांग री-लोंग मिसाइल स्थल के पास से आज सुबह 7.36 बजे चार प्रोजेक्टाइल दागे गए हैं, हम मिसाइलों का विश्लेषण कर रहे हैं कि वे किस प्रकार की थी। जबकि इस बारे में जापान की ओर से बयान आया कि 4 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 3 उसकी समुद्री सीमा में आकर गिरी हैं।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया परेशान
उत्तर कोरिया की यह हरकत अमेरिका और दक्षिण कोरिया की संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ मानी जा रही है, इसलिए ये दोनों देश के लिए चिंता का विषय है। वैसे इससे पहले कई बार उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम शांति के लिए है, लेकिन यह माना जाता है कि वह अमेरिका पर हमला करने के लिए ही इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद परीक्षण
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उत्तर कोरिया ने पहली बार मिसाइलों का परीक्षण किया है।












Click it and Unblock the Notifications