North Korea: उत्तर कोरिया ने इस साल दागी 15वीं बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने किया दावा
दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्र में कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने तुरंत यह नहीं बताया कि हथियार कहां से लॉन्च किया गया था और यह कितनी दूर तक उड़ा।
जापान पीएमओ ने ट्वीट किया, "उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।" जापान के पीएम कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है। बीते 15 दिन में ये तीसरी बार है जब उत्तर कोरिया ने दूसरी बार मिसाइल फायर की है।

इससे पहले बुधवार को उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में दो बैलिस्टिक मिसाइल फायर की थी। जापानी सेना ने कहा कि मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं। इसे लेकर जापान ने विरोध दर्ज कराया था। जापान ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से मिसाइल प्रक्षेपण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था।
दक्षिण कोरियाई मीडिया की मानें तो इससे एक सप्ताह पहले प्योंगयांग ने ह्वासोंग-18 ठोस-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था। पिछले साल से अबतक दक्षिण कोरिया 15 बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण कर चुका है।
उत्तर कोरिया ने 2023 में अपनी पहली ठोस-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था और एक नए प्रक्षेपण वाहन पर अपने पहले जासूसी उपग्रह को लॉन्च करने का असफल प्रयास किया था।












Click it and Unblock the Notifications