नॉर्थ कोरिया ने दी धमकी किसी भी पल और कहीं भी हो सकता है परमाणु परीक्षण

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा किसी भी पल नॉर्थ कोरिया कर सकता है परमाणु परीक्षण।

प्‍योंगयांग। नॉर्थ कोरिया ने सोमवार को अमेरिका और चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी भी पल और किसी भी जगह पर परमाणु परीक्षण कर सकता है। इस बयान के साथ ही इस क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

नॉर्थ कोरिया ने दी धमकी किसी भी पल और कहीं भी हो सकता है परमाणु परीक्षण

जारी रहेंगी परमाणु परीक्षण

कोरियाई प्रायद्वीप में पिछले कुछ समय से माहौल काफी तनावपूर्ण है। नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को ही एक और मिसाइल लॉन्‍च की है और एक अब वह छठवें परमाणु परीक्षण की ओर बढ़ रहा है। वहीं अमेरिका ने भी इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि वह प्रतिक्रिया स्‍वरूप मिलिट्री स्‍ट्राइक कर सकती है। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नॉर्थ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी केसीएनए की ओर से कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया अपनी परमाणु ताकत को हमेशा आगे बढ़ाता रहेगा। वह तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि अमेरिका अपनी नीतियों को नहीं छोड़ देता।

ट्रंप ने दिए हैं मिलिट्री एक्‍शन के संकेत

इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो तीसरे विश्‍व युद्ध की संभावनाओं को और बल देता है। ट्रंप की मानें तो जिस तरह से नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है, उससे एक बड़े बहुत बड़े संघर्ष की संभावना को बल मिल रहा है। ट्रंप ने यह 100 दिन पूरे होने के मौके पर न्‍यूज एजेंसी रायटर्स को दिए बयान में कही है। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि इस बात के चांस हैं कि अमेरिका, नॉर्थ कोरिया के साथ एक बहुत बड़े संघर्ष के जरिए सारे विवाद का खत्‍म करे। ओवल ऑफिस में मौजूद मीडिया से ट्रंप ने यह बात कही। हालांकि ट्रंप ने इस बात पर भी बल दिया कि वह पहले इस संकट का शांतिपूर्वक हल चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+