Kim Jong Un: किम जोंग उन को सताने लगा मौत का डर? रातों-रात उठाया ये बड़ा कदम
Kim Jong Bodyguard Change: दुनिया के सबसे खतरनाक तानाशाह किम जोंग उन को लेकर दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसियों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, किम ने अपनी सुरक्षा में लगे तीन सबसे ताकतवर और शीर्ष बॉडीगार्ड कमांडरों को पद से हटा दिया है।
यह रातों-रात लिया गया एक ऐसा फैसला है जो तानाशाह के मन में घर कर चुके 'हत्या के डर' को उजागर करता है। दरअसल, यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए सेना भेजने के बाद से किम को अपनी जान का खतरा सताने लगा है। क्या किम जोंग उन को अब अपनों पर भी भरोसा नहीं रहा?

North Korea dictator Kim Jong Un: सुरक्षा घेरे में अचानक बड़ा फेरबदल
दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के मुताबिक, किम जोंग उन ने अपनी सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली तीनों प्रमुख एजेंसियों के प्रमुखों को बदल दिया है। इस फेरबदल की सुगबुगाहट अक्टूबर 2024 की सैन्य परेड के दौरान ही शुरू हो गई थी। किम का बॉडीगार्ड कमांड, जो न केवल उनकी निजी सुरक्षा बल्कि ड्रोन हमलों और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर से निपटने के लिए जिम्मेदार है, अब नए और वफादार कमांडरों के अधीन है। यह बदलाव तानाशाह की गहरी असुरक्षा को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी के इस नारे के कायल हुए तानाशाह Kim Jong Un? अब उत्तराधिकारी हो सकती है ये खूबसूरत GenZ लड़की!
यूक्रेन युद्ध और 'असासिनेशन' का खौफ
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव के तार सीधे तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े हैं। किम जोंग ने जब से रूस की मदद के लिए अपनी सेना भेजी है, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'टारगेट' बन गए हैं। रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, किम को डर है कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसियां या उनके समर्थक देश प्योंगयांग में घुसकर उनकी हत्या की साजिश रच सकते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा टीम को ही पुनर्गठित कर दिया है।
हाई-टेक हथियारों और जैमर्स का पहरा
सिर्फ बॉडीगार्ड ही नहीं, बल्कि किम जोंग ने अपनी सुरक्षा के लिए हाई-टेक गियर्स की खरीदारी भी तेज कर दी है। दक्षिण कोरियाई जासूसी एजेंसी के अनुसार, तानाशाह ने हाल ही में ऐसे आधुनिक सिस्टम खरीदे हैं जो संचार सिग्नल को जैम कर सकते हैं और दुश्मन के ड्रोनों का हवा में ही पता लगा सकते हैं। उनकी सुरक्षा का स्तर अब इतना बढ़ा दिया गया है कि परिंदा भी पर न मार सके, क्योंकि किम को डिजिटल हमलों का भी डर है।
ये भी पढ़ें: Kim Jong Un की जासूसी कराने निकले थे Trump, ओसामा का सफाया करने वाली टीम का मिशन कैसे फेल हुआ?
उत्तराधिकार और बेटी जू ए का एंगल
तानाशाह के मन में चल रही इस उथल-पुथल के बीच उनकी बेटी 'जू ए' की बढ़ती सक्रियता भी अहम है। हाल ही में किम उसे परमाणु पनडुब्बी फैक्ट्री के निरीक्षण पर भी साथ ले गए थे। विश्लेषकों का कहना है कि अपनी सुरक्षा को लेकर किम की चिंताएं भविष्य के उत्तराधिकार से भी जुड़ी हो सकती हैं। वह अपनी जान के खतरे को देखते हुए अपनी बेटी को सत्ता के लिए तैयार कर रहे हैं, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तानाशाही की कमान सुरक्षित रहे।
ये भी पढे़ं: Donald Trump ने Kim Jong Un को 'रॉकेट मैन' से बताया 'स्मार्ट-Guy', कहा- 'हम घुल-मिल गए...वो कट्टरपंथी नहीं'












Click it and Unblock the Notifications